HomeCHHATTISGARHसिंधी इंग्लिश हायर सेकेंडरी विद्यालय में ग्रीन डे एवं शाला प्रवेश उत्सव...

Date:

सिंधी इंग्लिश हायर सेकेंडरी विद्यालय में ग्रीन डे एवं शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न…

रायपुर, 21 जुलाई 2025

सिंधी इंग्लिश हायर सेकेंडरी विद्यालय, रामसागर पारा में आज ग्रीन डे एवं शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में हरियाली और उल्लास का मनोहारी दृश्य देखने को मिला।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री डी. वर्मा एवं हेड मिस्ट्रेस श्रीमती अनीता रामनानी के निर्देशन में किया गया, जिसमें पांडे सर तथा अन्य सहायक शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। समस्त विद्यालय परिवार ने मिलकर इस आयोजन को सफल एवं यादगार बनाया। हेड मिस्ट्रेस श्रीमती अनीता रामनानी ने बच्चों को ग्रीन डे के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें “पढ़ाई करो, पेड़ लगाओ” का संदेश दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए बच्चों को प्रकृति के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कविताएं, गीत और नृत्य ने कार्यक्रम को जीवंत कर दिया और उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को पौधे वितरित किए गए, ताकि वे अपने घरों में उसे लगाकर हरियाली को बढ़ावा दे सकें। विद्यालय परिवार द्वारा इस पहल की सभी ने सराहना की। यह उत्सव न केवल विद्यार्थियों के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक बना, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी को एक सकारात्मक संदेश भी दिया।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

श्रीमती नीलवेणी अम्मा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर…

जक्कू बाई कॉलोनी निवासी परिवार में शोक, 27 सितंबर...

बेमेतरा में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ आयोजित…

विधायक दीपेश साहू ने कार्यक्रम में की शिरकत बेमेतरा के...

बस्तर के दूरस्थ वनांचल से विकास की नई राह खुली, ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड का काम पूरा…

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के महत्वपूर्ण खंड के पूर्ण होने...