34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

ईडी की कार्रवाई के बाद बेटे से मिले भूपेश बघेल, बोले- अब तुम भी अन्याय के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो…

HomeChhattisgarhईडी की कार्रवाई के बाद बेटे से मिले भूपेश बघेल, बोले- अब...

Date:

रायपुर, 21 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को रायपुर जेल पहुंचे, जहां उन्होंने शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार अपने बेटे चैतन्य बघेल से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनकी बहू और बेटी भी मौजूद थीं। ईडी ने चैतन्य को शुक्रवार को गिरफ्तार कर पांच दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा है। करीब 30 मिनट की मुलाकात के बाद बाहर निकलते हुए भूपेश बघेल ने पत्रकारों से कहा, “चैतन्य बढ़िया है। मैंने उससे कहा कि अगर आज तुम्हारे दादा जीवित होते तो वह बहुत खुश होते। उन्होंने जीवनभर अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी और जेल जाते रहे। अब तुम भी इस लड़ाई में शामिल हो।”

भूपेश बघेल ने इस मौके पर अपने बेटे का मनोबल बढ़ाया और केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “सरकार डराकर, धमकाकर और बदनाम करके विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। लेकिन भूपेश बघेल डरेगा नहीं।” उन्होंने बताया कि चैतन्य की गिरफ्तारी के बाद सबसे पहले उन्हें राहुल गांधी का फोन आया था और फिर प्रियंका गांधी ने भी उनसे बात की। उन्होंने दावा किया कि पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।

दिल्ली रवाना होंगे भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आज रात दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। 22 जुलाई को प्रदेश स्तरीय आंदोलन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, “हम विधानसभा में अडानी के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने वाले थे। रायगढ़ के तमनार में पेड़ों की कटाई के विरोध में भी कांग्रेस सक्रिय है। इसलिए सरकार ईडी का इस्तेमाल करके विपक्ष को दबाने का काम कर रही है।”

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

ईडी की कार्रवाई के विरोध में रविवार को कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भूपेश बघेल भी आंदोलन में शामिल हुए। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए नारेबाजी की और ईडी की कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच लंबे समय से ईडी कर रही है, और हालिया कार्रवाई में चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस इसे राजनीतिक साजिश बता रही है, जबकि भाजपा इसे कानून की कार्रवाई कह रही है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...