कोरबा जिले में विवाहित महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप…

HomeCHHATTISGARHकोरबा जिले में विवाहित महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल वालों...

Date:

कोरबा: 22 अप्रैल 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

कोरबा: जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम दादर देहान पारा में एक विवाहित महिला की लाश फांसी के फंदे से लटकी हुई मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान ग्राम दादर निवासी के रूप में हुई है, जिसकी शादी चार साल पहले हुई थी। महिला के मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या करार दिया है। परिजनों का आरोप है कि बच्चा न होने के कारण महिला को ससुराल पक्ष की ओर से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी। उन्हें लगातार ताने मारे जाते थे और मानसिक दबाव बनाया जाता था, जिससे वह लंबे समय से तनाव में थी।

परिवार का यह भी कहना है कि ससुरालवालों ने महिला के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। तहसीलदार की मौजूदगी में मृतका के परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए। चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मामले की जांच प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर शुरू कर दी गई है और हर पहलू को गंभीरता से खंगाला जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला बेहद संवेदनशील बना हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अनुभव का सम्मान, समाज की पहचान: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विशेष…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस हर वर्ष 21...

छत्तीसगढ़ में मानसून का असर तेज, आज कई इलाकों में बारिश के आसार; अगले तीन दिन भी बरसेंगे बादल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश में मानसून सक्रिय है...