HomeCHHATTISGARHजिला कार्यक्रम अधिकारी किशन टंडन निलंबित: आंगनबाड़ी में अनियमितता, एक्शन में महिला...

Date:

जिला कार्यक्रम अधिकारी किशन टंडन निलंबित: आंगनबाड़ी में अनियमितता, एक्शन में महिला एवं बालविकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…

रायपुर: 18 अप्रैल 2025 (टीम)

महिला एवं बाल विकास विभाग ने बालोद जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी किशन टंडन को कर्तव्यों में घोर लापरवाही और विभागीय योजनाओं के संचालन में गंभीर अनियमितताओं के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

बताया गया है कि 15 अप्रैल को महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के बालोद दौरे के दौरान टंडन जिला मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए। यह अपेक्षित था कि वे स्वयं मंत्री के समक्ष योजनाओं की प्रगति की जानकारी दें।

मंत्री के निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पाररास (इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 18/1) में फर्जी उपस्थिति, पोषण ट्रैकर ऐप में अधूरी प्रविष्टियां, सखी वन स्टॉप सेंटर की निष्क्रियता और करकाभांठ केंद्र में गंदगी जैसी कई खामियां उजागर हुईं। इसके अलावा, टंडन पर विभागीय बैठकों में नियमित रूप से अनुपस्थित रहने के भी आरोप हैं।

विभाग ने इन गंभीर लापरवाहियों को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक समाज के शिल्पकार, उनके संस्कारों से बनता है राष्ट्र का भविष्य : पुरन्दर मिश्रा…

प्रमुख बातें:• फाफाडीह के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में...

दही हांडी हमें एकता और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : मुख्यमंत्री साय…

प्रमुख बातें:• मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के गुढ़ियारी...

जांजगीर-चांपा में लाखों की चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 गिरफ्तार; 15.87 लाख के जेवर बरामद…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: बलौदा थाना क्षेत्र के सोनार...