रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बने नंद कुमार साहू, उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी शुभकामनाएं…

HomeCHHATTISGARHरायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बने नंद कुमार साहू, उप-मुख्यमंत्री अरुण साव...

Date:

रायपुर : 12 अप्रैल 2025

रायपुर स्थित भक्त माता कर्मा परिसर में आज रायपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नंद कुमार साहू का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्री साहू को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

उप-मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने संबोधन में कहा कि रायपुर विकास प्राधिकरण की भूमिका राजधानी के समुचित और सुनियोजित विकास में अहम है, और उन्हें विश्वास है कि श्री साहू अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से इस जिम्मेदारी को उत्कृष्ट रूप से निभाएंगे।

कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री व छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉर्पोरेशन (नागरिक आपूर्ति) के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ विधायक श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, श्री अनुज शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने श्री साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए रायपुर के विकास में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...