NDA में महिलाओं के लिए 50फीसदी आरक्षण की मांग वाली याचिका खारिज ..

HomeNationalNDA में महिलाओं के लिए 50फीसदी आरक्षण की मांग वाली याचिका खारिज...

Date:

नईदिल्ली : 06 मार्च 2023

राष्ट्रिय रक्षा अकादमी में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है | शीर्ष कोर्ट ने कहा की अदालत पहले से ही बाद मुद्दे की सुनवाई कर रही है | और आरक्षण तत्काल नहीं हो सकता | जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस अरविन्द कुमार की बेंच निधि चौधरी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी | सुप्रीम कोर्ट ने कहा की हमारे द्वारा पहले से ही बड़े मुद्दों की सुनवाई की जा रही है | महिला उम्मीदवारों के लिए समय अवधि में इसकी शुरुवात होनी है | याचिकाकर्ता ने अपेक्षित योग्यता प्राप्त नहीं की है , हालांकि समग्र योग्यता में उसके कुछ पुरुष उम्मीदवारों की तुलना में अधिक अंक होंगे , जिन्हें प्रवेश दिया जाएगा | महिलाओं के लिए तत्काल 50 प्रतिशत सीटें देना संभव नहीं है | और इस मुद्दे को हम पहले से ही देख रहें हैं की क्या किया जा सकता है | कोर्ट ने कहा की इस मामले में कोई भी अतिरिक्त याचिका किसी भी तरह से मदद नहीं करेगी | शीर्ष कोर्ट ने कहा कि उसे याचिकाकर्ता के प्रति सहानुभूति है ,लेकिन वर्तमान मामले में कोई रहत देना संभव नहीं है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का...