महतारी वंदन योजना :दोबारा मिलेगा हर महीने 1000 रुपए लेने का मौका,निकाय चुनाव के बाद शुरू होगी प्रक्रिया…

HomeCHHATTISGARHमहतारी वंदन योजना :दोबारा मिलेगा हर महीने 1000 रुपए लेने का मौका,निकाय...

Date:

रायपुर : 10 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

प्रदेश में लाखों महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें महतारी वंदन योजना के पैसे नहीं मिल रहे क्योंकि उन्होंने पिछले साल फॉर्म नहीं भरा। अब ऐसी महिलाओं को फिर से मौका मिलने जा रहा है। फिर से पोर्टल शुरू करते हुए आवेदन मंगवाए जाएंगे और महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए मिलेंगे।

मीडिया को इस बारे में खुद प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा- हम फिर से फॉर्म जारी करने जा रहे हैं, ऐसी महिलाएं जिन्होंने पहली बार में आवेदन नहीं किया, जो छूट गईं, उन्हें फिर से मौका मिलेगा। उन्हें हर महीने योजना की राशि जारी की जाएगी। ये पूछे जाने पर कि ये कब होगा मंत्री ने जवाब में कहा कि निकाय चुनाव के बाद फिर से जारी किया जाएगा फॉर्म |

38 हजार महिलाओं को नहीं मिल रही राशि :

मंत्री ने बताया कि इस वक्त 38 हजार के करीब महिलाओ को योजना की राशि नहीं मिल पा रही है। इसमें अलग-अलग कारण सामने आए हैं, अकाउंट आधार से लिंक न होना या खाता बंद कर देना, दूसरा खाता शुरू करने की वजह से ये हो रहा है। इसमें हर प्रकरण को देखकर व्यवस्था ठीक करने और महिलाओं को पैसे दिए जाने पर विभाग ने काम शुरू कर दिया है।

25 हजार भी मिलेंगे औरतों को छत्तीसगढ़ की सरकार एक नई योजना शुरू कर चुकी है। महतारी वंदन में जिस तरह से महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए हर महीने आते हैं। नई योजना में महिलाओं को 25000 रुपए दिए जाएंगे। हालांकि, ये राशि लोन के रूप में एकमुश्त दिए जाने का नियम है। इस योजना का नाम है (महतारी शक्ति ऋण योजना) |

इस योजना का फायदा उन महिलाओं को मिलेगा जिनका खाता राज्य ग्रामीण बैंक में है। जिन महिलाओं को इस खाते में महतारी वंदन योजना की राशि मिलती है वो स्वरोजगार के लिए 25 हजार रुपए तक का ऋण बिना किसी औपचारिकता के बड़ी आसानी से बैंक से ले पाएंगी। राज्य ग्रामीण बैंक इस योजना को मॉनिटर करेगा।

महतारी वंदन योजना :

भाजपा ने बीते विधानसभा चुनाव में प्रदेश की विवाहित महिलाओं को हर महीने महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपए देने का वादा किया था। इसे मोदी की गारंटी बताया गया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और शपथ लेने के 3 महीने के भीतर ही इस योजना पर काम शुरू हो गया था। सरकारी दावे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 70 लाख महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए मिलते हैं।

योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। राज्य की लगभग 70 लाख हितग्राही महिलाओं को हर माह एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। मार्च से लेकर दिसम्बर तक हितग्राही महिलाओं को 10 मासिक किश्तों में 6530 करोड़ 41 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन शुरू, 31 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे प्रस्ताव…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों के लिए...