भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर ‘‘वीर पदयात्रा कार्यक्रम‘‘ शुभारंभ स्थल पुरना नगर मैदान में लगाई गई प्रदर्शनी

HomeCHHATTISGARHभगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर ‘‘वीर पदयात्रा कार्यक्रम‘‘ शुभारंभ स्थल पुरना...

Date:

आनन्द कुमार गुप्ता स्वतंत छत्तीसगढ़

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर ‘‘वीर पदयात्रा कार्यक्रम‘‘ शुभारंभ स्थल पुरना नगर मैदान में लगाई गई प्रदर्शनी

जनजातीय नायकोें के जीवन गाथा, जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित प्रदर्शनी का मंत्रियों ने किया अवलोकन

केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने माटी के वीर पदयात्रा का किया भव्य शुभारंभ

जशपुरवासियों ने पारम्पारिक संस्कृति से किया भव्य स्वागत

बच्चों ने मलखम से दिखाए अपने हुनर

जशपुरनगर 13 नवम्बर 2024 /छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में माटी के वीर पदयात्रा का भव्य आयोजन हुआ। केंद्रीय श्रम और रोजगार एवं युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शुभारंभ स्थल पुरना नगर में वीर पदयात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जशपुरवासियों ने पारम्पारिक संस्कृति से सभी अतिथियों का भव्य रूप से स्वागत किया।
इस दौरान माटी के वीर पदयात्रा कार्यक्रम के शुभारंभ स्थल पुरना नगर मैदान में लगाए गए जनजातीय नायकोें के जीवन गाथा, जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित उपस्थित सभी मंत्रियों ने स्टॉल का अवलोकन किया। माटी के वीर पदयात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में धरती के आबा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन वृत्त पर आधारित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही बच्चों ने मलखन के माध्यम से अपने हुनर दिखाए। कार्यक्रम में खेलकूद सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले जनजातीय युवाओं तथा माई भारत से जुड़े वॉलेंटियर को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री पर श्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सरगुजा सासंद चितामणी महाराज, सरगुजा प्राधिकारण की उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, रामप्रताप सिंह, श्री कृष्ण कुमार राय, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, श्री सुनील गुप्ता, राजा पाण्डेय, संभागायुक्त श्री गोविन्दराम चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह सहित स्थानीय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...