पहली बार छत्तीसगढ़ में भारतीय सड़क कांग्रेस का अधिवेशन,नितिन गड़करी होंगे शामिल …

HomeCHHATTISGARHपहली बार छत्तीसगढ़ में भारतीय सड़क कांग्रेस का अधिवेशन,नितिन गड़करी होंगे शामिल...

Date:

रायपुर : 03 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

देश के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी रायपुर आ रहे हैं। दरअसल प्रदेश में पहली बार भारतीय सड़क कांग्रेस का 83 वां वार्षिक अधिवेशन होने जा रहा है। रायपुर शहर इस कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करेगा। ये कार्यक्रम 8 नवम्बर से 11 नवम्बर तक शहर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में होगा।

भारत की हर मेट्रो सिटी के बड़े डेवलपर्स इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, इं​डोनेशिया, सिंगापुर जैसे देशों के कंस्ट्रक्शन एक्सपर्ट और वैज्ञानिक भी यहां होंगे। 4 दिनों तक चलने वाले इस अधिवेशन में रोड कंस्ट्रक्शन से जुड़ी नई तकनीक पर चर्चा होगी। ये भी तय होगा कि आगे आने वाले दिनों में भारत और छत्तीसगढ़ में किस तकनीक से अधिक टिकाऊ सड़कें बनाई जा सकती हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि देशभर से 3000 प्रतिनिधि इस अधिवेशन में शामिल होने रायपुर आ रहे हैं। दुनिया में निर्माण के क्षेत्र में जो नई टेक्नोलॉजी आ रही है, जो नए प्रयोग हो रहे हैं उन सबकी चर्चा यहां पर होगी। हमने निर्धारित किया है कि छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति सभ्यता से पूरे देश के लोगों को परिचित करा सकें। छत्तीसगढ़ की संस्कृति, खनिज, पर्यटन, वन, की ताकत को भी हम वहां प्रदर्शित करने वाले हैं । देश के सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी यहां उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्टेशन पार्सल ऑफिस से नकली पनीर की बड़ी खेप जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच…

रायपुर, छत्तीसगढ़ रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय से संदिग्ध...

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 करोड़ का गांजा जब्त; पिता-पुत्र गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेड लाइंस • रायपुर पुलिस ने 200 किलोग्राम...