निरंकारी फर्नीचर में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार …

HomeCHHATTISGARHनिरंकारी फर्नीचर में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार ...

Date:

रायपुर : 03 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

चोरी एवं सेंधमारी के प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को चोरी एवं सेंधमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिसके आधार पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीरी , पेट्रोलिंग व प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गयी | इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में चोरी, सेंधमारी करने वाले चोरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 01.11.2024 को प्रार्थी एवं निरंकारी फर्नीचर, पंडरी ,रायपुर के मालिक सर्वजीत सिंह निरंकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 28.10.2024 के रात्रि 11.00 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन आकर दुकान को खोलकर देखा तो गल्ले में रखे नगदी रकम 20,800/- रूपये एवं 02 नग डीवीआर कैमरा को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया था। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 570/24 धारा 331(4), 305(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई | आरोपी शेख अलफाज उर्फ खाबो को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया | और बताया कि चोरी किये गये रकम को कपड़े खरीदने, एवं खाने पीने एवं अन्य तरह से खर्च करना बताया। आरोपी के निशानदेही पर उसके कब्जे से 01 नग कैमरा एवं 200 रूपये नगदी रकम जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है। आरोपी- शेख अलफाज उर्फ खाबो पिता शेख जुबैर उम्र 19 साल पता बल्लू किराना स्टोर्स के पास, ताजनगर, सिविल लाईन, रायपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है |

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले तय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ डीएसपी, आरआई और एएसपी स्तर पर व्यापक...

87 वर्षीय महिला ने मांगी इच्छामृत्यु, 90 लाख की संपत्ति हड़पने का आरोप; शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 87 वर्षीय महिला ने न्याय नहीं मिलने पर इच्छामृत्यु...

पानी मांगने के बहाने घर में घुसे युवक, दो नाबालिग बहनों को धमकाकर छीने रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस पानी मांगने के बहाने घर पहुंचे दो युवक नाबालिग बहनों...