मनेंद्रगढ़ में तेज बरसात से गिरा तापमान,छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के आसार; 24 घंटे बाद बढ़ेगा पारा…

HomeCHHATTISGARHRAIPURमनेंद्रगढ़ में तेज बरसात से गिरा तापमान,छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश...

Date:

रायपुर :

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मनेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार को दोपहर बाद बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन शहर की सड़कें भी जलमग्न हो गई। मनेंद्रगढ़ के अलावा बस्तर संभाग में भी बारिश का अलर्ट है।

बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो जगहों पर तेज अंधड़ चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग विभाग के मुताबिक प्रदेश में 24 घंटे बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। बस्तर के अलावा प्रदेश के बाकी हिस्सों में आज से बारिश आंधी-तूफान की गतिविधियां भी कम होगी।

प्रदेश में सबसे ज्यादा डोंगरगढ़ में तापमान

सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान नारायणपुर में 18.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में आज दिन का तापमान 40 डिग्री और रात का पारा 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। अगले 24 घंटे के बाद यानी बुधवार से तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ोतरी होगी और गर्मी बढ़ेगी।

सोमवार को यहां हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान रायपुर में करीब 8 मिलीमीटर वर्षा हुई। बस्तर के पखांजूर में सबसे ज्यादा 50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। गीदम, केशकाल और नगरी में 40 मिमी बारिश हुई।

कटेकल्याण, ओरछा, बस्तर, दंतेवाड़ा में 30, बास्तानार, तोकापाल, कोंडागांव, कांकेर, भोपालपट्टनम, मानपुर, मोहला में 20 मिलीमीटर और बड़ेराजपुर, लोहंडीगुड़ा, भैरमगढ़,फरसगांव में 10-10 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

ऐसा रहा सोमवार का मौसम

सोमवार को दिन में भी कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी हुई। ज्यादातर स्थानों पर हल्के बादल भी रहे। बादलों के कारण दिन का तापमान भी काफी कम रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। बिलासपुर, दुर्ग में 40 डिग्री के करीब और अन्य स्थानों पर 37 से 38 डिग्री के बीच दिन का तापमान रहा।

शहरों में तापमान की स्थिति

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
रायपुर38.1 ℃25.8 ℃
रायपुर (माना)37.7 ℃25 ℃
बिलासपुर39.4 ℃24.6℃
अम्बिकापुर37.2 ℃21.4 ℃
दुर्ग39.6 ℃24 ℃
राजनांदगांव39 ℃25℃

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, विशेष अदालत का बड़ा फैसला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20...

रायपुर के बड़े कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा जांच: फायर सेफ्टी और वेंटिलेशन में मिली खामियां, नोटिस जारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की...