शराब घोटाला मामले में अनिल टुटेजा ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजे गए जेल, 20 मई को होगी अगली सुनवाई…

HomeCHHATTISGARHRAIPURशराब घोटाला मामले में अनिल टुटेजा ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजे गए जेल,...

Date:

रायपुर :

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को 20 मई तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 2 दिन की ED रिमांड पूरी होने पर टुटेजा को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। ED ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने टुटेजा को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।

टुटेजा के वकील पुरंजय भट्ट ने बताया कि ED ने 14 दिन की कस्टडी मांगी थी लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान हमने अपना पक्ष रखा कि प्रवर्तन निदेशालय ने 15 दिन के रिमांड पर पहले ही अनिल टुटेजा को रखकर पूछताछ कर ली है।पूछताछ के लिए 15 दिन का समय पर्याप्त है।

ED के वकील सौरभ पांडेय ने बताया कि टुटेजा से पूछताछ के दौरान बहुत सारे तथ्य हमने टुजाए है। अभी लीकर स्कैम मामले में जांच जारी है। पूछताछ में बहुत सारे लोगों के नाम सामने आए हैं ।जिनसे उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड करना है। अभी बाकी है।

डिजिटल डिवाइस डाटा एनालिसिस चल रहा

वकील सौरभ पांडेय ने बताया कि टुटेजा के पास से डिजिटल डिवाइस मिले है। उसमें बहुत सारा डाटा है। जिसका एनालिसिस किया जा रहा है। इससे कई लोगो के नाम भी सामने आए है। जिन्हें पुछताछ के लिए ED कार्यालय बुलाया जा रहा है।

ED ने बताया है ‘आर्किटेक्ट ऑफ लिकर स्कैम’

ED ने अनिल टुटेजा शराब घोटाले मामले का आर्किटेक्ट ऑफ लिकर स्कैम बताया है। ED का अरोप है कि शराब घोटाले में अनवर ढेबर ने सिंडिकेट बनाया और उस सिंडिकेट को सबसे ज्यादा पावर अनिल टुटेजा से मिलती थी, जो कंट्रोलर की भूमिका में थे।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, विशेष अदालत का बड़ा फैसला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20...

रायपुर के बड़े कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा जांच: फायर सेफ्टी और वेंटिलेशन में मिली खामियां, नोटिस जारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की...