34.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

दमनकारी कांग्रेस सरकार की रवानगी जनता ने तय किया -बृजमोहन…

HomeRaipurदमनकारी कांग्रेस सरकार की रवानगी जनता ने तय किया -बृजमोहन...

Date:

रायपुर. वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने आज मतदान पश्चात पत्रकारों को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रदेश की जनता ने एक दमनकारी कांग्रेस सरकार की रवानगी छत्तीसगढ़ से तय कर दी है। उन्होंने कहा कि अपने भ्रष्टाचार के पैसों के दम पर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा सीटों को प्रभावित करने का भरपूर प्रयास किया। गुंडागर्दी की। परंतु छत्तीसगढ़ की भोली भाली परंतु ईमानदार जनता उनके जाल व भय में न फंसते हुए भाजपा को अपना आशीर्वाद दे दिया है।

*हम निश्चित तौर पर कह सकते हैं कि आने वाली 3 दिसंबर  के बाद से छत्तीसगढ़ में भाजपा के सुशासन की वापसी होगी और छत्तीसगढ़ को लूटने वालों को जेल भेजा जाएगा, उनके अवैध कामों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।* उन्होंने यह बातें मतदान पश्चात बूथों का निरीक्षण करके अपने चुनावी केंद्रीय चुनाव  कार्यालय तत्पर में पहुंचने के बाद कही।

*रायपुर की जनता से मेरा संबंध अटूट है कोई राजनीतिक ताकत इसे नहीं तोड़ सकती*

इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने बाहुबल और गुंडों की फौज के बदौलत व्यक्तिगत संबंधों से बनी उनकी खड़ी फसल चुराने की कोशिश करती रही परंतु भाजपा के जांबाज निष्ठावान सिपाहियों के आगे उनकी एक न चली। साथ ही उन्होंने कहा कि रायपुर की जनता से मेरा संबंध अटूट है। दुनिया की कोई भी राजनीतिक ताकत इसे नहीं तोड़ सकती।

साथ ही उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आप कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और समर्पण मेरी ताकत है।  इस चुनाव में दिन रात मेहनत करके प्रचंड जीत की राह आसान बनाई है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...