22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

मुख्यमंत्री का बयान… का बात के चिंता है, भूपेश कका जिंदा है छग में कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों का होगा कर्जा माफ, महिलाओं को मिलेगा 15 हजार, बच्चों की शिक्षा फ्री, साथ ही मिलेंगे ये लाभ…

HomeRaipurमुख्यमंत्री का बयान… का बात के चिंता है, भूपेश कका जिंदा है...

Date:

हरिमोहन तिवारी रायपुर : छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी के बीच सभी राजनितिक पार्टियां अपना पूरा जोर लगा रही है, वहीं कांग्रेस ने भरोसे का घोषणा पत्र 5 नवंबर को लॉन्च किया था। इसमें 20 वादे किए गए हैं। इसके अलावा सीएम बघेल दीपवाली के अवसर पर लगातार बड़ी घोषणाएं कर रहे है। सीएम ने महिलाओं को सालाना 15 हजार देने का ऐलान किया। इसके बाद दूसरे ही दिन 13 नवंबर को सीएम भूपेश ने 2 नए संभाग बनाने का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस सरकार ने सबसे पहला वादा किसानों के कर्ज माफी को लेकर किया था।
वहीं कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को जारी करने के साथ ही कहा कि इस बार भी सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ होगा। पिछली बार सरकार बनने के बाद 9200 करोड़ का कर्ज माफ कर चुके हैं।

कांग्रेस की प्रमुख घोषणाएं :

200 यूनिट फ्री बिजली- प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही फिर से 200 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। इसके साथ ही 200 यूनिट से अधिक बिल आने पर 200 यूनिट तक का बिल माफ होगा। इससे 50 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल कॉलेजों में केजी से लेकर पीजी तक की शिक्षा मुफ्त होंगी। इसके तहत शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी गवर्नमेंट कॉलेजों में पढ़ रहे सभी वर्गों के बच्चों को एजुकेशन और प्रवेश पर कोई भी फीस नहीं लगेगी। स्कूल की पढ़ाई पहले की तरह फ्री रहेगी।

महतारी न्याय योजना – प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी आय वर्ग की माता बहनों के लिए महतारी न्याय योजना लागू कर प्रति सिलेंडर रिफिल कराने पर 500 रुपए की सब्सिडी सीधे महिला के खाते में जमा होगी।

महिलाओं का लोन माफ – कांग्रेस की सरकार बनते ही महिला स्व- सहायता समूहों के अलावा महिलाओं के सक्षम योजना के तहत लिए गए लोन को माफ किया जाएगा।

युवाओं को 50% सब्सिडी – युवाओं को बिजनेस के लिए लोन पर अभी तक 40 फीसदी सब्सिडी दी जाती थी इसे बढ़ाकर अब 50 प्रतिशत कर दिया जाएगा।

मृत्यु के बाद भी मिलेगा लाभ – छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार दोबारा बनते ही शहरी निकाय में अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध सरकार की ओर से किया जाएगा।

इलाज के लिए 10 लाख – डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अब गरीब वर्ग को इलाज के लिए 5 लाख रुपए की जगह 10 लाख रुपए दिए जाएंगे साथ ही गरीबी रेखा के ऊपर वालों को 50 हजार की बजाए 5 लाख रुपए तक की सहायता मिलेगी।

बनाए जाएंगे आत्मानंद स्कूल – प्रदेश के 6 हजार सरकारी हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूलों में बदला जाएगा।

“छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” के तहत 15000 रुपए प्रतिवर्ष महिलाओं को दिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना – अब महिलाओं के लिए सीएम बघेल ने बड़ी घोषणा की सीएम ने ट्वीट कर दीपावली के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी जी की कृपा और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से प्रदेश की महिला शक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश की महिलाओं को “छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” के तहत 15000 रुपए प्रतिवर्ष सीधे उनके खाते में दिए जाएँगे।

बड़ी घोषणा :
किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी 3200 रुपये के भाव में खरीदी की जाएगी।

शिक्षा फ्री – सभी सरकारी स्कूल- कॉलेजों में KG तो PG तक मुफ्त शिक्षा।भूमिहीनों को मिलेंगे 10000 प्रति वर्ष।

35 किलों चावल मुफ्त मिलता रहेगा।

तेंदुपत्ता बोनस 4 हजार के जगह 6 हजार दी जाएगी।

इसके साथ ही तिवरा का समर्थन मूल्य में खरीदी।

जातिगत जनगणना कराई जाएगी, 5 लाख का स्वास्य् बिमा।

6 हजार स्कूलों का उन्नयन।

तेंदु पत्ता का प्रति बोरा ₹600 और ₹400 सालाना बोनस भी।

साढ़े 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास।

लघु वनोंपज की MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त ₹10 प्रति किलो।

परिवहन व्यववसायी के होंगे कर और कर्ज माफ।

700 रीपा का होगा निर्माण, स्व सहायता समूह का भी होगा कर्ज माफ।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले फेज की 20 सीटों के लिए वोटिंग हो गई है। दूसरे फेज की 70 सीटों पर वोटिंग होनी है।
कांग्रेस ने इस बार सत्ता वापसी के लिए पुरी जोर लगा दी है, अब देखना यह होगा की कांग्रेस की घोषणाओं का प्रदेश की जनता पर कितना प्रभाव पड़ता है।

ख़बरें और भी ,बने रहें www.swatantrachhattisgarh.com पर

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...