31.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

कांकेर में तीन ग्रामीणों की हत्या, चुनाव से पहले नक्सलियों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम…

HomeChhattisgarhकांकेर में तीन ग्रामीणों की हत्या, चुनाव से पहले नक्सलियों ने दिया...

Date:

कांकेर में तीन ग्रामीणों की हत्या, चुनाव से पहले नक्सलियों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : 9993454909

कांकेर :छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सलियों ने तीन जवानों की हत्या कर दी। नक्सलियों ने ग्रामीणों पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या की है। गुरुवार को ही कांकेर जिले में पीएम मोी की रैली हुई है। इस रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। राज्य में दो चरणों में चुनाव होने हैं।

हाइलाइट्स

  • छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव
  • कांकेर में तीन ग्रामीणों की हत्या
  • पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या
  • चुनाव से पहले बड़ी वारदात
तीन ग्रामीणों की हत्या

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के एक गांव में संदिग्ध नक्सलियों ने ग्रामीणों की हत्या कर दी। नक्सलियों ने महाराष्ट्र पुलिस के लिए मुखबिरी करने के संदेह में तीन ग्रामीणों की हत्या की है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि उन्हें घटना के बारे में सूचना मिली है तथा इस संबंध में और अधिक जानकारी एकत्र की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पड़ोसी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से सटे छोटेबेठिया पुलिस थाना (कांकेर) के मोरखंडी गांव के निवासी कुल्ले कतलामी (35), मनोज कोवाची (22) और डुग्गे कोवाची (27) की नक्सलियों ने कथित तौर पर हत्या कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर फेंके गए पर्चे में माओवादियों ने दावा किया कि तीनों महाराष्ट्र पुलिस की विशेष नक्सल विरोधी इकाई सी-60 के लिए मुखबिर के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

पीएम मोदी की सभा से पहले हत्या :
बता दें कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। पीएम मोदी के कांकेर पहुंचने से पहले सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में होगा। कांकेर जिले में पहले चरण में सात नवंबर को मतदान होगा, जबकि अन्य 70 सीटों पर 17 नवंबर को दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे।

नक्सल प्रभावित जिला है कांकेर :
कांकेर छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित जिला है। विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए यहां जवानों ने अपने गश्ती बढ़ा दी है। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...