27.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

छत्तीसगढ़ चुनाव-2023:दो दिन में योगी आदित्यनाथ की 7 सभाएं; मोदी, अमित, राहुल, प्रियंका, खरगे भी आएंगे…

HomeRaipurछत्तीसगढ़ चुनाव-2023:दो दिन में योगी आदित्यनाथ की 7 सभाएं; मोदी, अमित, राहुल,...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : 9993454909

पहले चरण की 20 सीटों के चुनाव प्रचार के लिए अब केवल चार दिन शेष हैं। राजनीतिक दलों ने अपने स्टार प्रचारकों को चुनाव में झोंक दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिन में सात सभाएं करेंगे। योगी कवर्धा, पंडरिया, सुकमा और बस्तर में सभा करने वाले हैं। दरअसल, हिंदु- मुस्लिम विवाद के कारण चर्चा में रहे कवर्धा-पंडिरया के इलाके में हिंदुत्व बड़ा मुद्दा है।

दूसरी तरफ, बस्तर और सुकमा के आदिवासियों के बीच धर्मांतरण बड़ा मुद्दा बना हुआ है। चूंकि, चार दिन बाद 5 नवंबर को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में दोनों दल अपने स्टार प्रचारकों की सभा और रोड शो कराने में जुटे हुए हैं। इन चार दिनों में पीएम मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को बुलाने की तैयारी है। दूसरी तरफ, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की डिमांड सबसे ज्यादा है।

बस्तर और दुर्ग संभाग की 20 सीटों पर पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ तीन दिन शेष, सभी बड़े नेता मैदान में उतर चुके हैं |

बता दें कि ,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 नवंबर को दो सभाएं प्रस्तावित हैं। पहली सभा दुर्ग और दूसरी सभा कांकेर में 3 बजे होगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 नवंबर को सुकमा में 12.10 बजे आमसभा करेंगे। इसके बाद वे दूसरे चरण की सीटों सीतापुर और मनेंद्रगढ़ में प्रचार के लिए निकल जाएंगे।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी के समर्थन में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री स्मृति ईरानी 5 नवंबर को कोंडागांव में रोड शो करेंगी।

हिमंता 2 नवंबर को मोहला मानपुर के कुछ इलाकों में रोड सभा करेंगे। इसके बाद खुज्जी के छुरिया में सभा करेंगे।

योगी आदित्यनाथ चार नवंबर को पहली सभा 11 बजे भानुप्रतापपुर में, डेढ़ घंटे बाद डोंगरगांव, डेढ़ घंटे बाद पंडरिया, एक घंटे बाद कवर्धा में सभा करने के बाद लखनऊ लौट जाएंगे। अगले दिन 5 नवंबर की सुबह वे सुकमा में 11.15 बजे पहली सभा, सवा घंटे बाद बस्तर, इसके डेढ़ घंटे बाद राजनांदगांव में सभा करेंगे और वापस लखनऊ लौट जाएंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 2 नवंबर को सुकमा में आम सभा करेंगे।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक व सांसद राहुल गांधी 4 नवंबर को जगदलपुर में सभा करेंगे।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 3 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी। इस दौरान वे अंतागढ़ और बालोद जाएंगी। यहां प्रियंका गांधी दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।👇

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...