महंत रामसुंदर दास के पिता का निधन: रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में ली अंतिम सांस,वे 86 वर्ष के थे, कल सकती में अंतिम संस्कार…

HomeCHHATTISGARHRAIPURमहंत रामसुंदर दास के पिता का निधन: रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : 9993454909

रायपुर : राजधानी रायपुर के दक्षिण विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास के पिता का निधन हो गया है। 86 साल की उम्र में रविवार को रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिनका रामकृष्ण हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हुई है।

महंत राम सुंदर दास के पिता माधव प्रसाद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार कल 30 अक्टूबर को सक्ती जिले में होगा। सोमवार को मालखरौदा विकासखंड के ग्राम पिहरीद में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शिवरीनारायण के मांडेलश्वर महाराज के पिता माधव प्रसाद त्रिवेदी का रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हुआ। जिनका अंतिम संस्कार सक्ती जिले के ग्राम पिहरीद में सोमवार को किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, माधव प्रसाद त्रिवेदी अपनी पत्नी सावित्री बाई के साथ गांव पिहरीद में अपने नाती विमल पाण्डेय के साथ रहते थे।

15 दिन पहले माधव प्रसाद त्रिवेदी रायपुर में अपने छोटे बेटे विश्वनाथ त्रिवेदी के घर आए हुए थे। इस दौरान उनके पेट में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सर्जरी के बाद उनका इलाज जारी था। इसी बीच रविवार को उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।

माधव प्रसाद त्रिवेदी के 3 बेटे अयोध्या प्रसाद, राम सुंदर दास महंत और विश्वनाथ त्रिवेदी हैं। वहीं माधव प्रसाद पहले पुरोहित का काम करते थे। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के बाद पुरोहित का काम उनके बड़े बेटे अयोध्या प्रसाद करने लगे हैं।

हमारे व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।👇

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...