छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023: द्वितीय चरण हेतु चौथे दिन 04 नामांकन पत्र हुए दाखिल,अब तक 03 विधानसभा क्षेत्रों हेतु 04 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन पत्र, 30 अक्टूबर तक अभ्यर्थी कर सकेंगे नामांकन दाखिल…

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023: द्वितीय चरण हेतु चौथे दिन 04 नामांकन पत्र हुए...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

आनंद गुप्ता :जशपुर

जशपुरनगर 26 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण हेतु जिले के 03 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज चौथे दिन कुल 04 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

संबंधित विधान सभा के रिटर्निंग ऑफिसर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-12 जशपुर से रायमुनी भगत भारतीय जनता पाटी से एवं विनय कुमार भगत इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-13 कुनकुरी से श्री उत्तम दान मिंज इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-14 पत्थलगांव से रामपुकार सिंह ठाकुर इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इस प्रकार अब तक जशपुर जिले के द्वितीय चरण के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 04 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में जिले के 03 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। द्वितीय चरण में हो रहे निर्वाचन के लिए प्रत्याशी 30 अक्टूबर 2023 तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवम्बर हैं। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर 2023 को मतदान होगा। प्रथम तथा द्वितीय दोनों ही चरणों की मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी।

संपादक : विज्ञापन एवं ख़बरों के प्रकाशन के लिए 9993454909 पर संपर्क करें :

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...