31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

कर्जा माफ़ी की घोषणा के बाद किसानो मे खुशी की लहर – रवि देवांगन

HomeChhattisgarhकर्जा माफ़ी की घोषणा के बाद किसानो मे खुशी की लहर -...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा मे चुनावी सभा लेने जा रहे है और कांग्रेस प्रत्यासी के पक्ष मे प्रचार कर रहे है | पिछले दिनों चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्जा माफ करने की घोषणा करते ही प्रदेश के किसान सहित नारायणपुर के किसानो मे खुशी की लहर है |

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने कहा की कर्जा माफ के बाद किसान बहुत उत्साहित है और कांग्रेस के पक्ष मे वोट करने का संकल्प ले रहे है किसानो का दर्द किसान का बेटा और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही भली भांती समझते है विपक्षी की भाजपा पार्टी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की भाजपा विपक्ष मे रहते हुए हमेशा से ही किसानो की जन हितैशी बनने का ढोंग करते आ रही है और किसानो के लिए अब तक कोई घोषणा भी नहीं कर सकी है आगे रवि देवांगन ने कहा की भाजपा को वोट देने से किसानो की स्थिति फिर से वैसी हो जाएगी जैसे 2018 के पहले थी किसान कर्ज से दबा रहता था आत्महत्या करने को मजबूर रहता था और पूर्व की भाजपा सरकार उनके उपज का सही दाम और बोनस की घोषणा करने के बाद भी वादा खिलाफ़ी करते थे।

वही भाजपा की अगर सरकार बन जाती है तो जनता से जुड़ी जन हितैशी योजनाओं को बंद कर देगी, स्वामीआत्मानन्द स्कूल का संचालन सही ढंग से नहीं होगा, गोबर खरीदी बंद हो जायेगा, गौमूत्र खरीदी, भूमि हीन किसान जैसे योजना बंद हो जाएगी! 2018 के बाद प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानो से 2800 रूपए मे धान खरीद कर किसानो का कर्ज माफ़ कर प्रदेश सरकार किसानो को कर्ज से मुक्त किया, आज प्रदेश मे किसानो की संख्या मे इजाफा हुआ है ! मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस चुनाव मे कर्जा माफ़ी की घोषणा कर चुके है, किसानो से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा पहले ही कर चुके है, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने कहा की किसानो मे खुशी की लहर है |

इस चुनाव मे भी किसान मजदूर और प्रदेश की जनता के साथ सभी वर्ग कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए पिछले चुनाव मे तीन चौथाई से भी अधिक बहुमत देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी इस चुनाव मे कांग्रेस पार्टी ने 75 सीट से भी अधिक सीट जितने का लक्ष्य रखा है प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को 75 सीट से भी अधिक सीट से जिताएगी।

संपादक : ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे घंटी को दबाएँ एवं खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 9993454909

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...