छत्तीसगढ़ प्रदेश में आसुरी शक्तियों का हो अंत, रामराज की ओर बढ़े प्रदेश -बृजमोहन अग्रवाल …

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ प्रदेश में आसुरी शक्तियों का हो अंत, रामराज की ओर बढ़े...

Date:

विभिन्न स्थानों में आयोजित विजयदशमी उत्सवों में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

संपादक,

रायपुर/ 24 अक्टूबर : अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देने वाला विजयदशमी का पावन पर्व राजधानी रायपुर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुंदर नगर, कुशालपुर, रावण भाटा मैदान, छत्तीसगढ़ नगर,हरदेवलाल मंदिर परिसर टिकरा पारा, श्रीराम मैदान संतोषी नगर में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक बृजमोहन अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने लोगों से असत्य पर सत्य की जीत दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए आने वाली दीपावली के साथ ही लोकतंत्र के पर्व चुनाव को भी धूमधाम से मानने की अपील की और मतदान में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेने का आग्रह किया। इस दौरान बृजमोहन ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार, अन्याय और अधर्म से बचाने की प्रार्थना प्रभु श्रीराम से की।

इन स्थानों पर उपस्थित जन समूहों को संबोधित करते हुए बृजमोहन ने कहा कि पूरे भारत में आज खुशी का माहौल है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है,काशी विश्वनाथ में भव्य कॉरिडोर बनाया गया है, सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार हो गया और अब तो ज्ञानवापी में भी शिवलिंग निकला है वहां पर भी मंदिर का निर्माण होगा। यह बातें यह बातें सदियों पहले किए गए अन्याय पर न्याय की जीत का विषय है। सनातनियों के लौट रहे गौरव का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि आज रावण जलाया जा रहा है हम उम्मीद करेंगे कि पूरे छत्तीसगढ़ में अब रावणी प्रवृति का अंत होगा। उन्होंने दशहरा व दिवाली की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 9 दिन देवी का आराधना करके जो शक्ति को प्राप्त किए हैं उस शक्ति के माध्यम से सबके घर में सुख समृद्धि खुशहाली आए। अगले साल जब नवरात्रि पर्व दशहरा आए तो सबके घर में सुख संपत्ति व शांति खुशहाली आए। हमें श्री राम जी के आदर्श पर चलकर छत्तीसगढ़ को खुशहाल बनाना है यहां पर रामराज लाना है। उक्त रावण धन कार्यक्रमों में श्री अग्रवाल के साथ सांसद सुनील सोनी, जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती भाई पटेल, सुभाष तिवारी,रमेश सिंह ठाकुर, मृत्युंजय दुबे, सालिक सिंह ठाकुर, रामकृष्ण धीवर,मनोज वर्मा,अमित साहू,संजू नारायण सिंह आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर उन्होंने रावण दहन कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित समस्त राम भक्तों का उत्साह वर्धन किया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...