28.2 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

Ind Vs Pak : भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 191 रनों पर समेटा…

HomeRaipurInd Vs Pak : भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 191 रनों पर...

Date:

अहमदाबाद :14 अक्टूबर 2023 .. भारत और पाकिस्‍तान के बीच शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में वर्ल्‍ड कप 2023 का 12वां मैच खेला जा रहा है। भारत के कप्‍तान रोहित शर्मा ने पाकिस्‍तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 191 रन बनाए।

पाकिस्तान की शुरुआत ठीकठाक रही। 41 के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा। दूसरा विकेट 73 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद कप्तान बाबर आजम और रिजवान के बीच 82 रन की साझेदारी की। एक समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान 300 के पार स्कोर बनाएगा लेकिन, सिराज ने बाबर (50) को आउट कर इस उम्मीद को झटका दिया। उसके बाद बुमराह ने रिजवान (49) को आउट कर पाकिस्तान की पारी को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सका। कुलदीप, जडेजा, हार्दिक ने पाक की पारी को समेटने में अहम योगदान दिया। शार्दुल को छोड़कर अन्य सभी गेंदबाजों को दो-दो विकेट मिले।

भारत की प्‍लेइंग 11 – रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्‍मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्‍तान की प्‍लेइंग 11 – इमाम उल हक, अब्‍दुल्‍लाह शफीक, बाबर आजम (कप्‍तान), मोहम्‍मद रिजवान, साउद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्‍मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी और हैरिस रउफ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...