29.1 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

कला उत्सव प्रतियोगिता में रामकृष्ण मिशन के 10 विद्यार्थी प्रथम स्थान पर रहे…

HomeChhattisgarhकला उत्सव प्रतियोगिता में रामकृष्ण मिशन के 10 विद्यार्थी प्रथम स्थान पर...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 12 अक्टूबर 2023 दिन गुरुवार को डाइट नारायणपुर में किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ के 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया और जिसमें से 10 प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें राजेन्द्र उसेण्डी और कु हृषिता ध्रुव एकल तबला वादन में क्रमशः बालक एवं बालिका ग्रूप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनीराम वड्डे एवं कु सुनीता उसेण्डी शास्त्रीय गायन में प्रथम स्थान। अन्नू नुरेटी पारंपरिक लोक गीत में प्रथम स्थान । उपेन्द्र गोटा एवं कु विभा पात्र पारंपरिक लोकनृत्य में प्रथम स्थान। कमलेश जुर्री हारमोनियम वादन में, अर्जुन ध्रुव चित्रकला में, नरेश उसेण्डी मूर्तिकला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डाइट के प्राचार्य जी आर मंडावी के करकमलों द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किये सभी विद्यार्थी अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने रायपुर जाएंगे।
आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानन्द ने बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उसी तरह विवेकानंद विद्यापीठ के प्राचार्य स्वामी कृष्णमृतानन्द एवं अन्य साधुवृन्द तथा शिक्षकों ने बच्चों को बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई, भाठागांव में मुरूम रोड काटकर लगाई रोक…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु केसरी बगीचा क्षेत्र में लगभग...

बस्तर में नक्सलवाद को बड़ा झटका: पापाराव समेत 18 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

बस्तर /रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• DKSZC सदस्य पापाराव ने...