29.1 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया:इस वर्ल्ड कप में दूसरी जीत; रोहित की सेंचुरी, बुमराह ने झटके 4 विकेट…

HomeNationalभारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया:इस वर्ल्ड कप में दूसरी...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

नयी दिल्ली

भारत ने वनडे वर्ल्ड कप-2023 में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। टीम ने बुधवार रात अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। भारत ने पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से जीता था। इस जीत के साथ टीम इंडिया के 4 पॉइंट्स हो गए और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। भारत अब 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान से भिड़ेगा।

अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 273 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 35 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंद पर शतक लगाया। उन्होंने 131 रन की पारी खेली। पहली पारी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए।

63 रन पर अफगानिस्तान को लगे 2 झटके
पावरप्ले में इब्राहिम जादरान का विकेट गंवाने के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज और रहमत शाह ने अफगानिस्तान को संभाला। लेकिन दोनों ही प्लेयर्स लगातार ओवरों में आउट हो गए। 13वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने गुरबाज को पवेलियन भेजा, वहीं 14वें ओवर में शार्दूल ने रहमत शाह को LBW किया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related