32.1 C
Raipur
Monday, May 11, 2026

बिहार में नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस डि-रेल, 4 यात्रियों की मौत:पूरी ट्रेन पटरी से उतरी, 2 बोगियां पलटीं, 70 से ज्यादा घायल अस्पताल भेजे गए…

HomeChhattisgarhबिहार में नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस डि-रेल, 4 यात्रियों की मौत:पूरी ट्रेन पटरी से...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : रायपुर

बिहार में दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस डि-रेल हो गई है। ट्रेन की सभी बोगियां पटरी से उतर गईं। दो बोगी पलटी है। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हुई है। अब तक 70 से ज्यादा घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घायलों की संख्या अभी बढ़ सकती है। हादसा बुधवार रात 9 बजकर 35 मिनट पर बक्सर-आरा के बीच रघुनाथपुर के पास हुआ। ट्रेन दिल्ली से गुवाहाटी जा रही थी। पटना, आरा, बक्सर से रेलवे की बचाव टीम के साथ-साथ बक्सर और आरा जिले के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल के मुताबिक अब तक 60 से 70 घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया है।

ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कत हो रही है। टॉर्च की रोशनी में कोच में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है। बिहटा से एनडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना हो गई है। भोजपुर के डीएम राजकुमार ने बताया कि मौके पर 15 एंबुलेंस, 4-5 बसें और एसडीआरएफ की टीम भेजी गई है। पटना से दो ट्रेनों को मौके भेजा गया है। वहां से हादसे के बाद फंसे यात्रियों को पटना भेजा जाएगा। एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परीक्षा खत्म होते ही 48 घंटे में हॉस्टल खाली करने का आदेश, छात्रों में बढ़ी चिंता…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु:• गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के वीर सावरकर...

सरकारी जमीन पर बने कमोदा रिसॉर्ट पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कार्रवाई टली…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ अंबिकापुर। शहर के चर्चित कमोदा रिसॉर्ट...

वीआईपी चौक के पास चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी …

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के वीआईपी चौक के...