37.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

अकलतरा विधायक सौरभ सिंह का विरोध: BJP कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय में घुसकर किया प्रदर्शन, कहा- किसी को भी टिकट दें, लेकिन सौरभ को नहीं…

HomeRaipurअकलतरा विधायक सौरभ सिंह का विरोध: BJP कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय में...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़:

रायपुर : रायपुर के भाजपा कार्यालय में घुसकर शनिवार को सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अकलतरा विधायक सौरभ सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशियों की सूची में सौरभ सिंह का भी नाम है। अकलतरा विधायक को पार्टी फिर रिपीट करने का मूड बना रही है। मगर कार्यकर्ता नाराज हैं।

इस प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कार्यालय में संगठन के महामंत्री पवन साय और अजय जमवाल मौजूद थे। उनकी कार को कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और सामने ही नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा देखकर नेताओं ने गाड़ी आगे बढ़ाई और इसके बाद कुछ प्रतिनिधियों को मिलने के लिए बुलाया।

अकलतरा से आए इन कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल बड़े नेताओं से मिलने पहुंचा। अंदर बातचीत हुई, कार्यकर्ताओं ने सौरभ सिंह की शिकायत की। जिस पर जामवाल और साय ने कार्यकर्ताओं को दोबारा इस तरह विरोध नहीं करने की हिदायत दी।

अकलतरा विधानसभा के कार्यकर्ता मनोज मिश्रा ने बताया कि विधायक सौरभ सिंह ने अकलतरा क्षेत्र में संगठन को बर्बाद करने का काम किया है। एक भी कार्यकर्ता नहीं चाहता कि उन्हें टिकट दी जाए। पार्टी चाहे किसी और को टिकट दे पर सौरभ सिंह स्वीकार्य नहीं हैं। विरोध प्रदर्शन का यह पहला मामला नहीं है। दो दिन पहले ही आरंग से बड़ी तादाद में इसी तरह नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे। खुशवंत साहिब को टिकट न दिए जाने की मांग करने लगे। बेमेतरा से भी आए कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में हंगामा कर चुके हैं।

गुजराती समाज और सिंधी समाज अपने समाज के प्रत्याशियों को टिकट देने की मांग को लेकर प्रदेश प्रभारी और चुनाव समिति के प्रमुख ओम माथुर को पत्र लिख चुका है। हालांकि अब तक पार्टी ने प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है, फिर भी संभावित नामों पर विवाद जारी है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...