32.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

नारायणपुर से ओरछा जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर भाजपा ने किया ग्राम धौडाई मे चक्काजाम, पूर्व मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व मे सैकड़ों भाजपाई व ग्रामवासी हुए शामिल…

HomeChhattisgarhनारायणपुर से ओरछा जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर भाजपा ने किया...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

सुनील सिंह राठौर ,

नारायणपुर से ओरछा तक जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्त्ताओ ने आज शुक्रवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व मे ग्राम धौडाई में चक्का जाम कर राज्य की भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन पांच सालो मे कुछ किया तो सिर्फ और सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने दिल्ली दरबार मे हाजरी लगाने व एटीएम बनने का काम किया। इनको नारायणपुर सहित छतीसगढ़ के विकास से व लोगो की जान माल से कोई लेना देना नही है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण ये नारायणपुर से ओरछा तक जाने वाली सड़क की दुर्दशा अपनी कहानी बता रही है,यहा आयरन खदान भी है। इसके बावजूद इस क्षेत्र में विकास की बात बेमानी है। क्षेत्र की सड़के अत्यंत जर्जर हो चुकी है। बड़े-बड़े गढ्ढो में चलना जान हथेली में लेने के जैसा है। इससे यातायात बाधित हो रही है। लोगों की जीवन शैली भी प्रभावित हो रही है। सड़कों में सड़क को खोजना नामुमकिन हो गया है।

नारायणपुर – ओरछा सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। सड़कों पर चार-पांच फिट गहरे गड्ढे बन गए है। आवागमन पूरी तरह से बाधित हो चुकी है। ग्रामीण जान हथेली में लेकर सड़कों पर मजबूर होकर चल रहे हैं। गढ्ढों की वजह से लगातार सड़कों पर हादसे हो रहे हैं। गाडियां फस रही है। सड़क खुद अपना अस्तित्व तलाश रही है। इस तरह सड़क पर सड़क ढूंढ पाना मुश्किल हो चुका है।

वही आगे कश्यप ने कहा नारायणपुर की जनता भूपेश सरकार से पूछती है प्रियंका वाड्रा के लिए गुलाब का फूल और जिलेवासियों को धूल। आगे कश्यप ने कहा कांग्रेस सरकार की घोषणा के बावजूद पैसा नही अब भाजयुमो घोषणा पूरी करने के लिए जनता के बीच भीख माँगने जाएगी। वही आगे केदार कश्यप ने कहा कांग्रेस सरकार ने ओरछा, छोटेडोंगर,धौडाई सहित जिले की अन्य ग्रामो को मूलभूत सुविधाओं से दूर रखने का काम किया। अब आने वाले 2023 के चुनाव मे इस भ्रष्ट व लबरी सरकार की बिदाई जनता अपना मताधिकार कर अवश्य करेगी। सभा का सफल संचालन व आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा संयोजक रतन दुबे ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा,नारायण मरकाम,सोनू कोर्राम, संजय नंदी, संतनाथ उसेंडी, प्रताप मंडावी, संतोष सुराना, संध्या पवार, मनिराम मानिकपुरी,गजानंद बेलसरिया,मोहन साहू, मरण शील, सुदीप झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज जैन, विरेश मिश्रा, रजमन कोर्राम, शांतु दुग्गा, रामप्रसाद कुमेटी, अख्तर अली सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता व ग्रामवासी मौजूद थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...