30.3 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज, प्रदेश में 15 अक्टूबर 2023 के पहले लागू हो सकती है आचार संहिता!

HomeChhattisgarhमतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज, प्रदेश में 15 अक्टूबर 2023 के...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर: 04 अक्टूबर 2023.  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव – 2023 अब सिर चढ़कर बोलने लगा है। इसके चलते प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी आज होने वाली है | प्रदेश में इस बार मतदाता भी 7 लाख बढ़े हैं। मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार हो गई है। सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद निर्वाचन आयोग चुनावी कार्यक्रम की घोषणा भी कर सकती है।

आपको बता दें कि 15 अक्टूबर से पहले प्रदेश में आचार संहिता लागू होने की संभावना जताई जा रही है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग में निर्देश दिये। वहीं उक्त संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा द्वारा मान्यता प्राप्त एवं अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बुधवार 4 अक्टूबर दोपहर 02 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक ली जाएगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिलाओं को बड़ी राहत: अब जमीन-घर खरीद पर रजिस्ट्रेशन में 50% छूट लागू…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : प्रदेश में महिलाओं को संपत्ति...

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...