36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

छत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस की सरकार, CM भूपेश बघेल ने किया दावा…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस की सरकार, CM भूपेश बघेल ने किया दावा...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

छत्तीसगढ़ चुनाव: छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने दावा किया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है। उन्होंने कहा है कि हम ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं कह रहे हैं। यह छत्तीसगढ़ के लोगों का आत्मविश्वास है।

bhupesh
छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियों में बीजेपी और कांग्रेस दोनों जुटी है। साथ ही दोनों दल दावा भी कर रहे हैं कि हमारी वापसी हो रही है। कुछ दिनों पहले कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी ने कहा था कि एमपी-छत्तीसगढ़ में हम आ रहे हैं। अब छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आएगी|

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बहुत मजबूत है और बीजेपी बहुत कमजोर है। भूपेश बघेल ने कहा कि हम ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं है। यह छत्तीसगढ़ के लोगों का आत्मविश्वास है और फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आएगी। दरअसल, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रही है। साथ ही कल्याणकारी योजनाओं के बूते कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का दावा कर रही है।
वहीं, कुछ दिन पहले बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी सभा की थी। उन्होंने जमकर बीजेपी पर प्रहार किया था। साथ ही अपनी सरकार की योजनाओं का खूब बखान किया था। इसके साथ ही सियासी समीकरणों को साधने के लिए कुछ दिन पहले ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डेप्युटी सीएम बनाया था।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने साफ कर दिया है, उसका चेहरा कौन होगा। वहीं, बीजेपी छत्तीसगढ़ में सामूहिक नेतृत्व के सहारे चुनाव लड़ रही है। यहां भी पार्टी ने पीएम मोदी के चेहरे को आगे किया है। स्थानीय नेतृत्व में से किसी चेहरे को आगे नहीं किया गया है। कांग्रेस के लिए प्रदेश में यह एक बड़ा मुद्दा है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...