HomeCHHATTISGARHRAIPURग्रामीण विधानसभा के सडडू एवं दलदल सिवनी में 9.50 करोड़ से अधिक...

Date:

ग्रामीण विधानसभा के सडडू एवं दलदल सिवनी में 9.50 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमि पूजन विधायक सत्यनारायण शर्मा व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा के विशेष नेतृत्व में संपन्न …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :


रायपुर : 24 सितम्बर 2023 –रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आज ग्राम सड्डू एवं दलदल सिवनी में 9.50 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा द्वारा किया गया |

भूमि पूजन में माधव साहू, आकाश शर्मा,लाभु धीवर,वेदु साहू,भरत धीवर, क्षत्रपाल, महेंद्र चंद्राकर, राजेश साहू, विजय टंडन, अलोक शुक्ला, प्रधान जी एवं सामाजिक सहित गणमान्य नागरिकगण बड़ी संख्या में मौजूद थे विकास कार्यों में जहां मूलभूत सुविधाओं के अंतर्गत रोड नाली को महत्व दिया गया है | वहीं पहली बार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मरम्मत के लिए लगभग 4.50 करोड रुपए की राशि का भूमिपूजन हुआ है | वही तालाबों का सौंदर्यीकरण के साथ-साथ क्षेत्र में स्थित बीएसयूपी कॉलोनियों के भी स्थिति को सुधारने का प्रयास इस भूमि पूजन के द्वारा किया जाएगा विभिन्न बीएसयूपी कॉलोनी के विभिन्न कार्यों के लिए लाखों रुपए का भूमि पूजन किया गया है।

आपको बता दे की लगातार ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत विकास कार्यों की सौगात ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा द्वारा दी जा रही है | लगातार विकास कार्य होने की वजह से ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र दिन प्रतिदिन विकास के नए आयाम की ओर पहुंच रहा है। ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को जितनी बेहतर मूलभूत सुविधा दिया जा सके वह प्रयास उनके द्वारा किया जा रहा है | उन्होंने हमेशा विकास को ही सर्वोपरि माना है।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा की निश्चित तौर पर ग्रामीण विधानसभा में हो रहे विकास कार्य से कहीं ना कहीं लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं और आने वाले समय में इससे और बेहतर करने का प्रयास उनके द्वारा किया जाएगा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगातार कांग्रेस सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है जिससे लोगों को सीधा फायदा मिल सके।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर कृषि कॉलेज में आज स्पॉट काउंसलिंग, बीएससी कृषि में प्रवेश का मौका…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के...

रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की भारतीय शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता ‘पुष्पांजलि’ 19-20 सितंबर 2026 को….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: श्री बालाजी विद्या मंदिर, देवेंद्र नगर...