कान पकड़कर चुपचाप जमीन घूरते रहे गुंडे-बदमाश; रायपुर पुलिस ने 250 को थाने बुलाकर कराई परेड…

HomeCHHATTISGARHRAIPURकान पकड़कर चुपचाप जमीन घूरते रहे गुंडे-बदमाश; रायपुर पुलिस ने 250 को...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर : 22 सितम्बर 2023 .. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते कुछ दिनों से हो रहे अपराधों से जनता खौफ में है। इस डर की वजह बने गुंडे-बदमाशों की रायपुर पुलिस ने शनिवार शाम परेड करवा दी। उन्हें थानों में बुलाकर जमकर फटकार लगाई गई। इन अपराधियों की परेड लेते एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कोतवाली के CSP योगेश साहू बदमाशों को कड़े लहजे में चेतावनी देते दिख रहे है।

CSP योगेश साहू ने आसपास के इलाकों के 25 के करीब गुंडे-बदमाशों को थाने बुलाया। जिसने भी आनाकानी की। उन्हें जीप में बैठाकर थाने लाया गया और एक किनारे खड़ा करवा दिया। ये सभी वे बदमाश है जो अपने इलाके में चाकू-बाजी, मारपीट और गुंडई दिखाकर रौब झाड़ते है।पुलिस अफसर के इस कड़े तेवर को देखकर बदमाशों को ये बात समझ आ गई की चुपचाप कान पकड़कर खड़े रहो। फिर CSP ने उन्हें चेताते हुए कहा कि अभी त्योहार और चुनाव का समय है। यदि तुम में से कोई भी किसी भी मैटर में शामिल मिला या तुम्हारे दोस्त यार या भाई-भतीजे शामिल मिले। तो ठीक नहीं होगा। अति करोगे तो मैं नाप दूंगा।

इनडायरेक्ट मैटर में भी बख्शे नहीं जाओगे

उन्होंने कहा कि तुम सबको ये बात क्लियर बता देता हूं कि जितना चाकू-बाजी और मारपीट करते हो। ये सब मैं निकाल के रख दूंगा। फिर इस बार सीधे जिला बदर की कार्रवाई होगी। कहा कि यदि कोई भी डायरेक्ट और इनडायरेक्ट तरीके से अपने नाम के दम पर जुर्म करेगा। गैंग बनाएगा तो तुम समझ लेना। पुलिस अफसर की बात सुनकर बदमाश चुपचाप जमीन घूरते दिखे।

250 गुंडा बदमाशों की थाने में हाजिरी

रायपुर पुलिस ने गणेश उत्सव के बहाने इलाके में गुंडई करने वाले सभी नए पुराने बदमाशों को थानों में इकट्ठे किया। 250 से अधिक नामजद बदमाश पुलिस के बुलावे पर थाने पहुंचे। फिर उन्हें थानेदारों ने समझाते हुए शांति से जीवन जीने के लिए चेताया। साथ ही उन्हें कहा गया कि जब भी हम बुलाएं फौरन थाने आ जाना और कानून व्यवस्था में सहयोग करना।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...