31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

छत्तीसगढ़ में प्रभारी डी ई ओ एवं बी ई ओ निलंबित…

HomeRaipurछत्तीसगढ़ में प्रभारी डी ई ओ एवं बी ई ओ निलंबित...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़:

रायपुर। राज्य शासन द्वारा सूरजपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी और आरंग के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार सूरजपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री राम ललित पटेल को मिलेट आधारित खाद्य सामग्री वितरण के लिए निर्धारित नियमों की अवहेलना तथा मिलेट सामग्री खरीदी में गड़बड़ी के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित अवधि श्री पटेल का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय सरगुजा निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार आरंग विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एन.पी. कुर्रे को आरंग विकासखण्ड की अनुपस्थित शिक्षिका के विरूद्ध कार्यवाही नहीं करने और शिक्षिका का वेतन आहरण करने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री कुर्रे का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) रायपुर नियत किया गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...