27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रामकृष्ण मिशन फुटबॉल अकैडमी, नारायणपुर U13 फुटबॉल टीम बनी छत्तीसगढ़ चैंपियन…

HomeChhattisgarhरामकृष्ण मिशन फुटबॉल अकैडमी, नारायणपुर U13 फुटबॉल टीम बनी छत्तीसगढ़ चैंपियन...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

सुनील राठौर : नारायणपुर

बिलासपुर सीपत में 16 सितंबर से 18 सितंबर तक इंटर डिस्ट्रिक्ट U13 फुटबॉल चैंपियनशिप में नारायणपुर जिले से आर.के.एम. फुटबॉल अकैडमी टीम चैंपियन बनी। इस प्रतियोगिता में कुल छः जिले की टीमों ने भाग लिया है, जिसमें नारायणपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर जिला शामिल है। फाइनल मुकाबले में नारायणपुर ने दुर्ग को 9-0 से हराकर खिताब जीत लिया।


इस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिनका अभी बिलासपुर सीपत में 5 दिन का कैम्प चलेगा और उन्ही में से 22 खिलाड़ियों का चयन कर छत्तीसगढ़ की टीम बनेगी जो आन्ध्रप्रदेश के अनंतपुरम में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर टूर्नामेंट में भाग लेने 23 सितंबर को रवाना होगी। रामकृष्ण मिशन नारायणपुर टीम से 11 खिलाड़ियों का इसमें चयन हुआ है।
डी एफ ए नारायणपुर के अध्यक्ष अशोक उसेण्डी और सचिव अजित मेनन एवं अन्य सदस्यों ने टीम के खिलाड़ियों को और कोच सीताराम कोर्राम एवं रोहित यादव को बधाई और शुभकामनाएं दी। आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानन्द ने बच्चों और कोच को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...