34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

आर. के. एम. फुटबॉल अकाडेमी का प्लेयर अभिषेक कुंजाम का आई एस एल के लिए चयन…

HomeChhattisgarhआर. के. एम. फुटबॉल अकाडेमी का प्लेयर अभिषेक कुंजाम का आई एस...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : नारायणपुर

सुनील सिंह राठौर

नारायणपुर एवं छत्तीसगढ़ के सभी फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए एवं खेल प्रेमियों के लिए अत्यंत हर्ष की बात है कि आर के एम फुटबॉल अकाडेमी का प्लेयर अभिषेक कुंजाम का इंडियन सुपर लीग के लिए चयन हुआ है।

बता दें कि रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर के राम कृष्ण मिशन फुटबॉल अकाडेमी में प्रशिक्षण ले रहे लड़के आज पूरे छत्तीसगढ़ में एवं छत्तीसगढ़ के बाहर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। दो बार के हुए छत्तीसगढ़ मेन्स लीग में आर के एम फुटबॉल अकाडेमी चैंपियन रही एवं मार्च अप्रैल में आई लीग 2nd डिवीजन के मैच भी खेले हैं। द्वितीय लीग के 16 मैच में अभिषेक कुंजाम ने पूरे छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक 16 गोल किया था। आश्रम के कुछ लड़कों को ट्रायल के लिए कोलकाता के ईस्ट बेंगाल क्लब ने बुलाया था और उसमें से अभिषेक कुंजाम का चयन कर कोलकाता लीग में खेलने का मौका दिया। कोलकाता लीग में अभिषेक ने 7 मैच में 5 गोल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया और जिसके चलते अभिषेक का चयन आनेवाले सत्र के लिए ईस्ट बेंगाल क्लब ने अपने आई.एस.एल. टीम में शामिल कर लिस्ट जारी की है।

छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव डॉ गांधी एवं सहायक सचिव मोहन लाल ने अभिषेक को बधाई दी। रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी व्याप्तानंद ने अभिषेक को बधाई देते हुए आगे के लिए शुभकामनाएं दी। नारायणपुर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्यों सहित फुटबॉल के खेल प्रेमियों ने भी अभिषेक को बधाई देते उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...