31.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रायपुर में लव जिहाद की दर्दनाक दास्तान : 20 साल की लड़की के साथ 51 वर्ष के अधेड़ की खौफनाक करतूत…

HomeChhattisgarhरायपुर में लव जिहाद की दर्दनाक दास्तान : 20 साल की लड़की...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : रायपुर

पहले उसने 20 साल की लड़की को अपने झांसे में ले लिया और फिर शुरू हुई रेप, टॉर्चर और मारपीट की कहानी। 51 साल का नबी आलम खान रायपुर में ग्रिल बनाने का काम करता है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में झूठ फरेब और टॉर्चर की एक और दर्दनाक दास्तान सामने आयी है। जिसमें एक 20 साल की लड़की ने 51 साल के शख्स के खिलाफ लव जिहाद का मामला दर्ज कराया है। लड़की के मुताबिक ये शख्स उसके साथ लंबे समय से शारीरिक संबंध बनाता रहा और जबरदस्ती अबॉर्शन भी करवा दिया। शख्स ने शादी के नाम पर रेप किया और फिर वो शोषण करता ही चला गया। लड़की के अनुसार वे पहले से शादीशुदा भी था।

पहले तो उसने 20 साल की लड़की को उसने अपने झांसे में ले लिया और फिर शुरू हुई रेप, टॉर्चर और मारपीट की कहानी। 51 साल का नबी आलम खान रायपुर में ग्रिल बनाने का काम करता है। पिछले साल नबी खान की मुलाकात 20 साल की एक लड़की से हुई। ये लड़की रायपुर में ही ब्यूटीशियन का काम करती है। माता-पिता दुर्ग में रहते हैं और ये लड़की किराए का मकान लेकर रायपुर में एक इलाके में रह रही थी। आलम खान ने इस लड़की को अपने साथ काम करने का झांसा दिया। ये लड़की से काफी समय तक चैट करता रहा और फिर ज्यादा पैसे देकर अपने साथ काम करने के लिए राजी किया।

शादी का झांसा देकर बनाएं शारीरिक संबंध :

इसी दौरान अधेड़ उम्र के आलम खान ने इस लड़की का रेप किया। एक बार रेप का सिलसिला शुरू हुआ तो बस चलता ही रहा। लड़की ने विरोध किया तो इसने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। कई महीनों तक ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहा। इसने लड़की को एक घर किराए पर लेकर दिया और जब इसका मन करता लड़की के साथ संबंध बनाता।

कई महीनों तक लड़की को टार्चर देता रहा :

खुद के परिवार से दूर रहने की वजह से ये लड़की दलदल में फंसती जा रही थी और इसका फायदा उठा रहा था ये शख्स। इसी दौरान इस नबी खान ने लड़की का नाम भी बदल दिया। हिंदू लड़की को तरन्नुम कहकर बुलाने लगा। अब लड़की आलम खान के बच्चे की मां बनने वाली थी। बस ये बात इस शख्स को परेशान करने लगी। इसने लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच आलम खान की पत्नी और उसके बच्चे भी शामिल हो गए थे।

लड़की का अबॉर्शन भी करवाया गया था |

ये शख्स पहले से शादीशुदा था, लेकिन अपनी हवस मिटाने के लिए ये 20 साल की इस लड़की को गुमराह कर रहा था। इस शख्स की पत्नी ने भी इस लड़की को यातनाएं देनी शुरू की। इन्होंने इस लड़की का सबसे पहले अबॉर्शन करवाया और फिर लड़की के साथ मारपीट करते रहे। कई महीनों तक ये सिलसिला ऐसे ही चला। लड़की डर के मारे किसी को कुछ नहीं बता पा रही थी। यातनाओं से तंग आकर आखिरकार जब इस लड़की से बर्दाश्त नहीं हुआ तो इसने पुलिस की मदद ली। इसने आलम खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू की और इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने लव जिहाद केस फाइल किया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...