18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

CM बघेल आज करेंगे 700 बिस्तर अस्पताल का भूमिपूजन, 325 करोड़ की लागत से बनेगा भवन…

HomeChhattisgarhCM बघेल आज करेंगे 700 बिस्तर अस्पताल का भूमिपूजन, 325 करोड़ की...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

09 सितम्बर 2023

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 सितंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के डायमंड जुबली कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध डॉ. बीआर अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अंतर्गत 700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन करेंगे | इस भवन का निर्माण 325 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा | उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे | मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के ‘‘डायमंड जुबली समारोह‘‘ के शुभारंभ के साथ ‘‘छत्तीसगढ़ इंटर मेडिकल कॉलेज टेबल टेनिस स्पर्धा‘‘ का भी उद्घाटन करेंगे |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन के बन जाने से स्वास्थ्य संबंधी आधुनिक सुविधाएं प्रदेशवासियों को उपलब्ध हो सकेंगी | मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सभी बुनियादी सुविधाएं इस परिसर में उपलब्ध कराई जाएगी | प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार का यह एक बड़ा कदम है | इस अस्पताल के बनने से राजधानी के नागरिकों को अत्याधुनिक सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल की सुविधा मिल सकेगी |

डॉ. भीमराव स्मृति चिकित्सालय रायपुर में बनने वाले 700 बिस्तर के इस अस्पताल में बेसमेंट फ्लोर, लोवर ग्राउंड फ्लोर तथा भूतल के अलावा सात तल होंगे | इस अस्पताल में सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल की सभी सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी | इस एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन का निर्माण 70 हजार 896 वर्ग मीटर में होगा | भवन में फायर फाइटिंग सिस्टम, एचवीएसी सिस्टम, आईबीएमएस सिस्टम आदि का प्रावधान किया गया है |

भवन में बेसमेंट फ्लोर 8828 वर्ग मीटर का, भूतल 7500 वर्ग मीटर का, प्रथम तल से पंचम तल तक 7274 वर्ग मीटर, षष्ठम तल मय आट्रियम रूफ स्ट्रक्चर 8728 वर्ग मीटर, सातवां तल 640.57 वर्ग मीटर का होगा | नींव को इस रूप में तैयार किया गया है कि भविष्य में सातवें फ्लोर और आठवें फ्लोर को जरूरत के दृष्टिकोण से विकसित किया जा सकता है | मेडिकल कॉलेज रायपुर का शुभारंभ 09 सितम्बर 1963 को हुआ था | इस वर्ष मेडिकल कॉलेज रायपुर की डायमंड जुबली है | मुख्यमंत्री बघेल डायमंड जुबली समारोह के शुभारंभ के साथ ही छत्तीसगढ़ अंतर चिकित्सा महाविद्यालयीन टेबल टेनिस स्पर्धा का भी उद्घाटन करेंगे | अंतर चिकित्सा महाविद्यालयीन इस स्पर्धा में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज एवं एम्स रायपुर की टीम शिरकत करेंगी |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...