32.7 C
Raipur
Thursday, May 14, 2026

ढाबे में खाने के साथ परोसे जा रहे थे जिस्म, आपत्तिजनक हालत में चार जोड़े, संचालक और कर्मचारी फरार…

HomeUttarpradeshढाबे में खाने के साथ परोसे जा रहे थे जिस्म, आपत्तिजनक हालत...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

उत्तरप्रदेश :  एक ढाबे में खाने साथ जिस्म भी परोसे जा रहे थे | पुलिस ने ढाबे पर छापेमारी कर अलग-अलग कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में चार जोड़ों को गिरफ्तार किया | एक किशोरी भी पकड़ी गई. पुलिस के आने की सूचना पर ढाबा संचालक और अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गए |

पूरा मामला गोरखपुर जिले के बड़हलगंज कोतवाली का है | रामजानकी मार्ग पर खड़ेसरी दुबौली में चल रहे एक ढाबा पर देह व्यापार को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया | पुलिस ने छापा मारकर चार जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है | पुलिस सभी जोड़ों को कोतवाली उठा लाई है | उधर, ढाबे पर पुलिस की छापेमारी की सूचना बड़हलगंज चौराहा समेत आसपास स्थित होटलों में भी अफरातफरी मच गई |

बताया जा रहा है कि खड़ेसरी दुबौली मार्ग पर स्थित ढाबे पर आए दिन लोगों की भीड़ को देखते हुए बुधवार को स्थानीय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि 50 ग्रामीणों के साथ पहुंचकर हंगामा करने लगे | सूचना पर पहुंची पुलिस को बताया कि अंदर देह व्यापार चल रहा है | पुलिस ने ढाबे में स्थित कमरों में छापेमारी की तो चार कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में चार जोड़े मिले | एक किशोरी को भी बरामद किया |

उधर, पुलिस के आने की सूचना पर अन्य कमरों में ठहरे जोड़े ढाबे के पीछे वाले दरवाजे से फरार हो गए | किशोरी के साथ का युवक भी पीछे के दरवाजे से भाग गया | पुलिस ने सभी जोड़ों को कोतवाली लाकर उनसे पूछताछ की | बाद में युवतियों के स्वजन को बुलाकर उन्हें सिपुर्द कर दिया | युवकों के विरुद्ध पुलिस 151 की कार्रवाई कर रही है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा: क्या ‘कैश कांड’ की गुत्थी सुलझेगी या रहस्य और गहराएगा?

प्रयागराज /स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट बॉक्स: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज...

कानपुर में पेट्रोल टैंकर से रिसाव के बाद मची लूट, बाल्टियों में भरकर ले गए लोग…

कानपूर / उत्तरप्रदेश हाइलाइट बॉक्स:• गुजैनी एलिवेटेड पुल पर...