32.1 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

जिला इकाई के पदोन्नति प्राप्त 06 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर उ.म.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत…

HomeChhattisgarhजिला इकाई के पदोन्नति प्राप्त 06 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर उ.म.नि....

Date:

जशपुर : 22 अगस्त 2023

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा प्र.आर. से स.उ.नि. के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2023 जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित प्रधान आरक्षकों द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप अमरबेल मिंज, रामनाथ राठिया, राजनाथ प्रसाद, हरिशंकर राम, प्रताप नारायण सिंह सिदार, निर्मल खलखो को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से जिला इकाई में ही सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर पदस्थ किया गया है।

उक्त सभी का सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर आज दिनांक 22.08.2023 को उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर(भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर परमा द्वारा स्टार लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये पदोन्नति प्रदान किया गया। इस अवसर पर निरीक्षक रविशंकर तिवारी थाना प्रभारी जशपुर एवं अन्य कार्यालयीन स्टाॅफ मौजूद थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई, भाठागांव में मुरूम रोड काटकर लगाई रोक…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु केसरी बगीचा क्षेत्र में लगभग...

बस्तर में नक्सलवाद को बड़ा झटका: पापाराव समेत 18 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

बस्तर /रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• DKSZC सदस्य पापाराव ने...