31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

स्थानीय मुद्दों पर ‘AAP’ ने किया विधायक आवास का घेराव, बृजमोहन अग्रवाल की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ…

HomeChhattisgarhस्थानीय मुद्दों पर ‘AAP’ ने किया विधायक आवास का घेराव, बृजमोहन अग्रवाल...

Date:

रायपुर : 09 अगस्त 2023

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी स्थानीय मुद्दों को लेकर सभी 90 विधायकों के आवास का घेराव कर रही है. अभियान के इसी क्रम में आज 9 अगस्त (अगस्त क्रांति दिवस) को ‘आप’ ने नहर लिंक रोड, भारत माता चौक स्थित रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल के निवास का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया. मौके पर ‘आप’ ने स्थानीय विधायक द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में मतदाताओं से किए गए वादों और आश्वासन को चुनाव से पहले पूरा करने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन भी किया |

जिला सचिव विजय कुमार झा ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा के नेता कंबल ओढ़ कर घी पीने में लगे हुए हैं. उन्हें आम आदमी की समस्या नहीं दिखती है. उन्होंने कहा कि 5 साल बीतने को है, लेकिन अब तक स्थानीय विधायक बृजमोहन अग्रवाल द्वारा जनता से किए गए वादों का दस प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं हो सका है. बृजमोहन अग्रवाल ने विस क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, मंदिरों, तालाबों और शासकीय भूमि की सुरक्षा, सड़क चौड़ीकरण, सीवर लाइन सुदृढ़ीकरण जैसी चुनावी वादे किए थे. वहीं, साढे चार साल बाद भी विधायक के वादे केवल खोखले ही साबित हुए हैं, जिससे मतदाताओं में आक्रोश की भावना है |

गौरतलब है कि इस अभियान की शुरुआत 01 अगस्त 2023 से राजधानी रायपुर के विस क्षेत्र रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन के साथ हुई थी. रायपुर “आप” के जिलाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं व भारी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पार्टी ने विधायक की सदबुद्धि के लिए यज्ञ-हवन कर अनोखे अंदाज में अपना आक्रोश दर्ज कराया था |

आज के घेराव में वरिष्ठ नेता मुन्ना बिसेन, रायपुर जिलाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, उत्तम जायसवाल, लोकसभा अध्यक्ष विजय गुऱबक्क्षानी, एमएम हैदरी, दुर्गा झा, नवनीत नंदे, एकांत अग्रवाल, वीरेंद्र पवार, सागर क्षीरसागर, रेखा अग्रवाल, कलावती मार्को, तरुण बैद, संतोष कुशवाहा, रघुनाथ यादव, सुरेंद्र विसेन, पवन सक्सेना, संदीप गुप्ता, आदित्य मिश्रा, नरेंद्र ठाकुर, शिवराम गुप्ता, अजीम खान, मोहम्मद काशिफ, शोभा ठाकुर, शकुंतला मांडले, सूर्य साहू, महेश उपाध्याय, प्रसन्ना पांडे शिवकुमार शर्मा, गौरव सिंह, किशोर सोनी, विकास दास मानिकपुरी, सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related