37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रायगढ़ पुलिस ने ECL के MD को किया तलब, देसाई की मौत पर बेटी मानसी ने भी तोड़ी चुप्पी…

HomeChhattisgarhरायगढ़ पुलिस ने ECL के MD को किया तलब, देसाई की मौत...

Date:

हाइलाइट्स :

कला निर्देशक नितिन देसाई अब हमारे बीच नहीं रहे। दो अगस्त 2023 को वह यह दुनिया छोड़ गए .

कर्ज के बोझ तले दबे होने के कारण आत्महत्या की , कर्ज की रकम लगभग 181 करोड़ की बतायी गयी |

रायगढ़ पुलिस ने ईसीएल फाइनेंस कंपनी/एडलवाइस ग्रुप के एमडी को तलब किया है।

रायगढ़ : 05 अगस्त 2023

कला निर्देशक नितिन देसाई अब हमारे बीच नहीं रहे। दो अगस्त 2023 को वह यह दुनिया छोड़ गए। उन्होंने अपने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को देसाई का अंतिम संस्कार हुआ। कहा जा रहा है कि नितिन देसाई कर्ज के बोझ तले दबे थे और इस वजह से तनाव में थे। आज उनकी बेटी मानसी देसाई ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। यहां उन्होंने मीडिया के सामने बयान दिया और सभी से गुजारिश की है कि उनके पिता को लेकर कोई अफवाह न फैलाई जाए।मानसी देसाई ने कहा, ‘आज इस प्रेस स्टेटमेंट के जरिए मैं यह कहना चाहती हूं कि मेरे पिता का किसी को धोखा देने का कोई इरादा नहीं था और वह सभी पेमेंट करने वाले थे, जिनका उन्होंने वादा किया था। कोविड महामारी की वजह से कोई काम नहीं था और स्टूडियो बंद था। इस वजह से, वह अपने नियमित पेमेंट नहीं कर पा रहे थे’। बता दें कि मानसी ने यह बात न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कही।

बता दें कि मानसी, कला निर्देशक नितिन देसाई की बड़ी बेटी हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनकी मां भी वहां उपस्थित रहीं। मानसी ने कहा, ‘अपनी मां की तरफ से मैं यह बयान दे रही हूं और इसके पीछे का मकसद सिर्फ इतना है कि लोग मेरे पिता को लेकर अफवाह न फैलाएं, बल्कि जो सच्चाई है उसे उजागर करें।’ उन्होंने आगे कहा, ‘लोन का अमाउंट 181 करोड़ था। उसमें से उन्होंने 86.31 करोड़ का भुगतान कर दिया था। फरवरी 2020 तक सभी पेमेंट हो गए थे। उन्होंने छह महीने मांगे थे। किसी को धोखा देने का उनका इरादा नहीं था। उन्होंने जिनका वादा किया था, सभी पेमेंट वह करने वाले थे।’ मानसी ने आगे कहा, ‘वर्ष 2020 में आई कोविड महामारी में पूरी दुनिया प्रभावित हुई। बॉलीवुड पर भी असर पड़ा। एनडी स्टूडियो बंद हो गया। इसके कारण उनकी रेगुलर पेमेंट नहीं हो रही थी। उसमें कुछ देरी हुई। इससे पहले उन्होंने सारे भुगतान किए थे। इसके बाद भी वह कंपनी से मिले, उनके साथ करार किए। पेमेंट के दूसरे रास्तों पर चर्चा की।

कला निर्देशक की बेटी ने कहा, ‘मीडिया से मेरी गुजारिश है कि मेरे पिता के बारे में गलत सूचना न फैलाएं। कुछ भी जानकारी फैलाने से पहले प्लीज हमसे बात करें। मैं पूरी गंभीरता से महाराष्ट्र सरकार से भी अपील करती हूं कि इस मसले में दखल दें और मेरे पिता की आखिरी इच्छा के मुताबिक एनडी स्टूडियो का चार्ज संभालें। उन्हें न्याय दिलाएं’।

कला निर्देशक नितिन देसाई के कथित आत्महत्या मामले में एक नया अपडेट आया है। रायगढ़ पुलिस ने ईसीएल फाइनेंस कंपनी/एडलवाइस ग्रुप के एमडी को तलब किया है। पुलिस ने शनिवार को एमडी को नोटिस भेजा है। नोटिस में पुलिस ने दिवंगत कला निर्देशक को दिए गए लोन से संबंधित सभी आधिकारिक दस्तावेज लाने को कहा है। एमडी को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ मामले की जांच के लिए मंगलवार (8 अगस्त 2023 ) को पेश होने के लिए कहा गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...