25.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

जेल डीजी पिल्ले रिटायर हुए, विदाई पार्टी भी हुई फिर पता चला अभी एक साल संविदा पर रहेंगे…

HomeChhattisgarhजेल डीजी पिल्ले रिटायर हुए, विदाई पार्टी भी हुई फिर पता चला...

Date:

रायपुर : 04 अगस्त 2023

छत्तीसगढ़ के जेल डीजी 1988 बैच के आईपीएस संजय पिल्ले सोमवार को रिटायर हो गए हैं। सुबह जेल ऑफिस स्टाफ और अधिकारियों ने उन्हें विदाई भी दे दी और शाम को उनकी संविदा की फाइल गृह विभाग में चलने लगी। सरकार उन्हें एक साल के लिए संविदा दे रही है। चर्चा है कि इस दौरान पिल्ले जेल में ही पदस्थ रहेंगे। शनिवार तक उनकी नियुक्ति का आदेश भी जारी हो जाएगा।

हालांकि सरकार के स्तर पर नए जेल डीजी के नाम पर भी विचार हुआ। इसमें 1992 बैच के आईपीएस अरुण देव गौतम और 1990 बैच के राजेश मिश्रा का नाम प्रमुख था। आईपीएस मिश्रा 6 माह बाद जनवरी में रिटायर हो जाएंगे। आईपीएस गौतम गृह सचिव जेल विभाग के अलावा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा और संचालक लोक अभियोजन के अतिरिक्त प्रभार पर है।

डीजीपी की सेवावृिद्ध और पूर्व डीजीपी को संविदा

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार डीजीपी अशोक जुनेजा को सेवावृद्धि दे दी है। वे 30 जून को रिटायर होने वाले थे। राज्य शासन के आदेश के अनुसार जुनेजा 5 अगस्त 2024 तक डीजीपी के पद पर बने रहेंगे। इसी साल रिटायर हुए पूर्व डीजीपी डीएम अवस्थी को पुलिस मुख्यालय को ओएसडी बनाया गया है। उन्हें एसीबी-ईओडब्लू की जिम्मेदारी दी गई हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...