23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

बेल पत्ती तोड़ने चढ़ी महिला,पेड़ से गिरने से हुई दर्दनाक मौत…

HomeChhattisgarhबेल पत्ती तोड़ने चढ़ी महिला,पेड़ से गिरने से हुई दर्दनाक मौत...

Date:

कोरबा: 31 जुलाई 2023

कोरबा। एक महिला की मौत पेड़ से गिरकर हो गई। बताया जा रहा है कि माहिला बाल मानस मंदिर स्कूल में प्यून के पद कार्यरत थी और वार्ड क्र. 33 रामपुर बस्ती में निवास करती थी। महिला बेलपत्ती तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। इसी दौरान हादसा हो गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी के अनुसार रामपुर बस्ती निवासी हरबाई यादव निर्धारित समय पर स्कूल पहुंची थी। स्कूल में बेल पत्ती तोड़ने के लिए बेल पेड़ पर चढ़ी थी। इसी दौरान उसका पैर अचानक फिसल गया जिससे वह नीचे गिर गई। घटना में उसे गंभीर चोटें आई। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन द्वारा उपचार के लिए कोसाबाड़ी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...