34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

थाना कुकड़ाझोर क्षेत्र के अंतर्गत मेटानार में सुरक्षा बल के द्वारा नक्सल स्मारक ध्वस्त किया गया …

HomeChhattisgarhथाना कुकड़ाझोर क्षेत्र के अंतर्गत मेटानार में सुरक्षा बल के द्वारा नक्सल...

Date:

नक्सल विरोधी अभियान में शामिल डी.आर.जी , बस्तर फाईटर एवं छ.स.बल की संयुक्त कार्यवाही।

ब्यूरो चीफ : सुनील सिंह राठौर

नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है।

बता दें कि जिला नारायणपुर के अन्तर्गत डी.आर.जी., बस्तर फाईटर एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (6वीं वाहिनी ) की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु कैम्प आकाबेड़ा से मेटानार, कलमानार एवं आसपास के क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी। सयुक्त टीम के नक्सल विरोधी अभियान में थाना कुकड़ाझोर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मेटानार में नक्सलियों द्वारा स्मारक बना पाया गया था, जिसे आज सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए उक्त नक्सल स्मारक को ध्वस्त किया गया है। उक्त कार्यवाही डी.आर.जी., बस्तर फाईटर, एवं छ.स.बल 6 वीं वाहिनी की संयुक्त टीम के द्वारा किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने नक्सल स्मारक को सुरक्षा बल द्वारा ध्वस्त करने की जानकारी दी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...