23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

ICC वर्ल्ड कप : ODI वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल, कब-किस दिन, किससे भिड़ेगी कौन सी टीम?

HomeNationalMAHARASHTRAICC वर्ल्ड कप : ODI वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल, कब-किस दिन,...

Date:

मुंबई : 22 जुलाई 2023

 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारत की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंक का पूरा शेड्यूल…

मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप का बहुचर्चित मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा , जबकि दुनिया के सबसे बड़े इस स्टेडियम पर ही 19 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। आईसीसी ने मंगलवार को यह घोषणा की। आईसीसी ने वनडे विश्व कप से 100 दिन पहले कार्यक्रम का ऐलान करते हुए कहा कि मेजबान भारत अपने अभियान का आगाज 8 अक्टूबर को पांच बार की विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में करेगा। 12 मेजबान संघों को सोमवार को मुंबई बुलाया गया था जहां मंगलवार की आधिकारिक घोषणा से पहले उनसे विस्तार से जानकारी ली गई।

ऐसा है वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल:

तारीखमैचजगह
5 अक्टूबरइंग्लैंड vs न्यूजीलैंडअहमदाबाद
6 अक्टूबरपाकिस्तान vs Q1हैदराबाद
7 अक्टूबरबांग्लादेश vs अफगानिस्तानधर्मशाला
7 अक्टूबरसाउथ अफ्रीका vs Q2दिल्ली
8 अक्टूबरइंडिया vs ऑस्ट्रेलियाचेन्नई
9 अक्टूबरन्यूजीलैंड vs Q1हैदराबाद
10 अक्टूबरइंग्लैंड vs बांग्लादेशधर्मशाला
11 अक्टूबरइंडिया vs अफगानिस्तानदिल्ली
12 अक्टूबरपाकिस्तान vs Q2हैदराबाद
13 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीकालखनऊ
14 अक्टूबरइंग्लैंड vs अफगानिस्तानदिल्ली
14 अक्टूबरन्यूजीलैंड vs बांग्लादेशचेन्नई
15 अक्टूबरइंडिया vs पाकिस्तानअहमदाबाद
16 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया vs Q2लखनऊ
17 अक्टूबरसाउथ अफ्रीका vs Q1धर्मशाला
18 अक्टूबरन्यूजीलैंड vs अफगानिस्तानचेन्नई
19 अक्टूबरइंडिया vs बांग्लादेशपुणे
20 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तानबेंगलुरु
21 अक्टूबरइंग्लैंड vs साउथ अफ्रीकामुंबई
21 अक्टूबरQ1 vs Q2लखनऊ
22 अक्टूबरइंडिया vs न्यूजीलैंडधर्मशाला
23 अक्टूबरपाकिस्तान vs अफगानिस्तानचेन्नई
24 अक्टूबरसाउथ अफ्रीका vs बांग्लादेशमुंबई
25 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया vs Q1दिल्ली
26 अक्टूबरइंग्लैंड vs Q2बेंगलुरु
27 अक्टूबरपाकिस्तान vs साउथ अफ्रीकाचेन्नई
28 अक्टूबरQ1 vs बांग्लादेशकोलकाता
28अक्टूबरऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंडधर्मशाला
29 अक्टूबरइंडिया vs इंग्लैंडलखनऊ
30 अक्टूबरअफगानिस्तान vs Q2पुणे
31 नवंबरपाकिस्तान vs बांग्लादेशकोलकाता
1 नवंबरन्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीकापुणे
2 नवंबरइंडिया vs Q2मुंबई
3 नवंबरQ1 vs अफगानिस्तानलखनऊ
4 नवंबरइंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलियाअहमदाबाद
4 नवंबरन्यूजीलैंड vs पाकिस्तानबेंगलुरु
5 नवंबरइंडिया vs साउथ अफ्रीकाकोलकाता
6 नवंबरबांग्लादेश vs Q2दिल्ली
7 नवंबरऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तानमुंबई
8 नवंबरइंग्लैंड vs Q1पुणे
9 नवंबरन्यूजीलैंड vs Q2बेंगलुरु
10 नवंबरसाउथ अफ्रीका vs अफगानिस्तानअहमदाबाद
11 नवंबरइंडिया vs Q1बेंगलुरु
12 नवंबरइंग्लैंड vs पाकिस्तानकोलकाता
12 नवंबरऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेशपुणे
15 नवंबरपहला सेमीफाइनलमुंंबई
16 नवंबरदूसरा सेमीफाइनलकोलकाता
19 नवंबरफाइनलअहमदाबाद
ICC वर्ल्ड कप 2023 पर एक नजर

10 टीम लेंगी हिस्सा
इस विश्व कप में 10 टीमें भाग लेंगी, जिनमें से आठ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग के जरिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और शेष दो जिम्बाब्वे में चल रहे क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिये पहुंचेंगी। क्वालीफायर में पूर्व चैंपियन श्रीलंका, वेस्टइंडीज के अलावा नीदरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई, अमेरिका और मेजबान जिम्बाब्वे भाग ले रहे हैं। विश्व कप में सभी टीमें एक दूसरे से राउंड रॉबिन आधार पर खेलेंगी जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल होंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईडी जल्द जारी कर सकती है टीना अंबानी को नया समन…

नई दिल्ली /भारत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कारोबारी अनिल...