रायपुर से गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेन के किराए में नहीं होगी कटौती…

HomeCHHATTISGARHरायपुर से गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेन के किराए में नहीं होगी...

Date:

रायपुर। बिलासपुर से नागपुर के बीच दौड़ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में रायपुर मंडल से औसतन 70 प्रतिशत यात्री सफर कर रहे है, इसलिए रेलवे ने किराए में 25 प्रतिशत की कटौती नहीं करने का फैसला लिया है। दरअसल, रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों 50 प्रतिशत से ज्यादा सीटें खाली रहने वाली ट्रेनों के यात्री किराए में 25 प्रतिशत तक कटौती करने की घोषणा की है। इसमें वंदेभारत एक्सप्रेस भी शामिल है।

गौरतलब है कि 16 बोगियों वाली वंदे भारत का किराया ज्यादा होने के कारण अधिकांश यात्री इस ट्रेन से सफर को प्राथमिकता नहीं दे रहे थे, इसलिए दो महीने पहले ही इसकी आठ बोगी कम कर दी। इसके चलते 1128 की जगह अब इस ट्रेन में यात्री क्षमता 546 की रह गई हैं। ट्रेन में क्षमता कम होने व यात्रियों की संख्या के अनुपात में अंतर कम होने के कारण ही छूट का लाभ इस ट्रेन के यात्रियों को नहीं मिल पायेगा।

प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया था शुभारंभ

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस को नागपुर रेलवे स्टेशन पर 11 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था।यह ट्रेन बिलासपुर से नागपुर व नागपुर से बिलासपुर सप्ताह में छह दिन एक फेरे में चलाई जाती है।

रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि आठ कोच के साथ चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस में सीट के हिसाब से यात्रियों की संख्या औसतन 70 प्रतिशत रहती है,इसलिए किराया में छूट देने के संबंध में फिलहाल कोई दिशा-निर्देश रेलवे बोर्ड से नहीं मिला है।25 प्रतिशत छूट केवल ट्रेन की सीटे खाली रहना भर नहीं है, बल्कि कई और शर्तें भी शामिल हैं।

कितना है नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया

नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की भी समीक्षा की जा रही है। करीब पांच घंटे 30 मिनट की यात्रा के समय के साथ आम लोगों का मानना है कि अगर किराया कम कर दिया जाता है तो यह बहुत बेहतर होगा। अभी एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2045 रुपये है, जबकि चेयर कार का किराया 1075 रुपये है।

इसका किराया कम होने की संभावना है। जल्द ही इस पर फैसला लिया जा सकता है। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य भी इस ट्रेन को वापस 16 बोगियों के साथ चलाने की मांग कर रहे ताकि यात्रियों को किराए में 25 प्रतिशत छूट का लाभ मिल सकें।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...