37.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

90 विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी भेजेगी सुझाव पेटी: ताकि पेटियों में बंद हो सके हर वर्ग के सुझाव; इन्हीं पर आधारित होगा BJP का चुनावी घोषणा पत्र…

HomeChhattisgarh90 विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी भेजेगी सुझाव पेटी: ताकि पेटियों में बंद...

Date:

चुनाव की तैयारी में लगा बीजेपी ,करने जा रहा कुछ हटकर, इस बार छत्तीसगढ़ में जीत का लक्ष्य : मिल सकती है कामयाबी | कमजोर पड़ सकती है पंजा …

जी.भूषण ( सम्पादक ): 16 जुलाई 2023

राजधानी में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी | रायपुर के बीजेपी दफ्तर में शनिवार को घोषणा पत्र समिति की बैठक हुई। जिसमें यह तय किया गया है कि,आने वाले दिनों में किस तरह से घोषणा पत्र समिति काम करेगी। बीजेपी नेताओं का ऐसा मानना है कि, संगठन का घोषणा पत्र ऐसा हो जो वोटर को सीधे भाजपा से कनेक्ट कर सके इसे लेकर अहम फैसले किए गए हैं। जबकि ठीक विपरीत दिशा में काम कर रही वर्तमान सरकार | खाली मुखौटे बदलने की कवायद कर रही |

बीजेपी की इस बैठक में चुनाव प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन , प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह घोषणापत्र समिति के संयोजक विजय बघेल इस बैठक में मौजूद रहे।

बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा बंद कमरे में घंटों चली बैठक में तय किया गया है कि, जिस तरीके से सरकारी विभाग होते हैं। उसी तरह विभाग वार विषयों पर रिसर्च करते हुए लोगों की भावनाओं, जरूरतों को समझते हुए घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। 15 विभागों की टीम तैयार की गई है। अलग-अलग उप समितियां भी बनाई गई हैं। जिनमें जनता से जुड़े हर मुद्दे होंगे।

सरकारी कर्मचारी,महिला युवा, किसान, स्टूडेंट,वर्किंग प्रोफेशनल्स जैसे हर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा, सामान्य वर्ग को साधने के लिए उस वर्ग से जुड़ी चीजों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता इन तमाम वर्ग के लोगों के बीच जाएंगे और इन लोगों के बीच जाएगी एक पेटी जो इस बार सत्ता वापसी की आस से तैयार की जा रही है।

आखिर पेटी वाला कांसेप्ट है क्या ? आइये जानते हैं :

  • क्षेत्रवार, सुझाव केंद्र खोले जाएंगे। हर विधानसभा में सुझाव पेटी जाएगी
  • 90 विधानसभा में सुझाव पेटी जाएगी और हर वर्ग उस में आकर स्वतंत्र रूप से अपने विचार दे सकेगा।
  • दो लोगों को जिम्मेदारी देंगे। संभाग स्तर पर टीम बनी है।
  • हर संभाग और विधानसभा में संभागीय टीम जाकर वहां से फीडबैक लेगी।
  • घोषणा पत्र या संकल्प पत्र कुछ और अच्छा नाम देंगे। उसके लिए सुझाव भी लिए हैं।

विजय बघेल ने कहा, अलग-अलग वर्ग चाहे वह उद्योग वाले हो किसान संगठन, महिला संगठन हो सभी से उनके सुझाव लेंगे। जिसे घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। मितानिन, आंगनबाड़ी, सफाई कर्मचारी मध्यान भोजन बनाने वाले पंचायत कर्मी, रोजगार सहायक, पंचायत सचिव पटवारी , न्यायालय से लेकर मंत्रालय तक के अधिकारी कर्मचारी उनके लिए हमने बातचीत करने का कार्यक्रम तय किया है। उनसे बातचीत करेंगे सरकार से क्या अपेक्षाएं होंगी यह सभी बातें हमारे घोषणापत्र में होंगी।

सभी वर्ग को ध्यान में रखकर किया जा रहा प्लानिंग :

  • राजस्व के विषय पर विजय बघेल ने बताया, हमारे प्रदेश में कितना राजस्व आता है उसका किस तरह से हम ईमानदारी से उपयोग करें। कांग्रेस की सरकार जो राजस्व की दुर्गति कर रही है हजारों करोड़ की उसे हम सुरक्षित रखकर लोगों की सुविधा के लिए उसका उपयोग करेंगे। हर वर्ग के लिए हर प्रोफेशन से जुड़े हुए लोगों को कैसे उसका लाभ दे सकें इसका खाका घोषणा पत्र में होगा।
  • किसान और अनियमित कर्मचारियों लेकर विजय बघेल ने कहा कि, हम बिंदुवार खाका बना रहे हैं। उसकी जानकारी समय-समय पर सभी को दी जाएगी। जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे और पूरी मेहनत से पूरी टीम हमारी लगेगी और जन-जन तक जाएंगे। चाहे लोक कलाकारों के लिए हो, चाहे पत्रकारों के लिए हो। चाहे खिलाड़ियों के लिए हो। चाहे उद्योगपति, व्यापारी लोगों के लिए हो। सभी के लिए बात होगी।
  • महिला, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए क्या अच्छी सुविधा दे सकते हैं इसे हम घोषणापत्र में शामिल करेंगे।
स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...