HomeMadhya Pradeshजिंदा हालत में नवजात शिशु को झाड़ियों में फेका , मां की...

Date:

जिंदा हालत में नवजात शिशु को झाड़ियों में फेका , मां की ममता कहा गई…

मध्यप्रदेश : 13 जुलाई 2023

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम अंसेरा के जंगल में जिंदा हालत में नवजात शिशु मिला है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 को बुलाया और बच्चे को जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार अंसेरा में बकरी चराने गए चरवाहे की नजर नवजात पर पड़ी तो वो भी हैरान रह गया। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इधर नवजात शिशु के जिंदा अवस्था में मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आखिर नवजात किसका है, इस बात की भी चर्चा जोरों पर शुरू हो गई। मानवता को शर्मसार करती यह नवजात शिशु की तस्वीरें अब कई सवालों को जन्म देती दिखाई पड़ रही है। यहां ममता को त्यागकर एक मा ने अपने जीवित नवजात शिशु को ही इस तरह जंगल में मरने के लिए फेंक दिया। नवजात के इस हालत में मिलने के बाद अब किसी अनैतिक मामला होने की संभावना जताई जा रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दतिया उपचुनाव जीत के बाद जीतू पटवारी का BJP पर हमला, प्रशासन पर भी लगाए गंभीर आरोप…

दतिया, मध्य प्रदेश दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत...

किसानों को बड़ी राहत: अब 60% मूंग MSP पर खरीदेगी सरकार, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित…

MADHYA PRADESH भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों...