28.2 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

अवैध कॉलोनाइजर 14 फरवरी तक कराएं नियमतिकरण

HomeChhattisgarhअवैध कॉलोनाइजर 14 फरवरी तक कराएं नियमतिकरण

Date:

बलौदाबाजार : अवैध कॉलोनाइजर 14 फरवरी तक कराएं नियमतिकरण

नियमतिकरण के लिए नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार एवं भाटापारा में बनाएं गए हेल्पडेस्क

छत्तीसगढ़ शासन आवास एवं पर्यावरण विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमतिकरण संसोधन अधिनियम 2022 के तहत निवेश क्षेत्र के अंदर निर्मित अवैध निर्माण का नियमतिकरण किया जा रहा है। जिसके तहत आम आदमी एवं कॉलोनाइजर 14 फरवरी 2023 तक अपने आवेदन स्थानीय नगरीय निकाय कार्यालयों में जमा कर सकते है।
कलेक्टर रजत बंसल ने इस कार्य मे तेजी लाने एवं आम व्यक्तियों के सहायता के लिए हेल्पडेस्क खोलने के निर्देश दिए है। जिसके तहत नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार एवं भाटापारा कार्यालय में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। जिसमें नियमितिकरण संबंधित आवश्यक जानकारी एवं फार्म भरने में सहायता प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश कक्ष क्र.93 संयुक्त जिला कार्यालय में कर सकते है। गौरतलब है कि नियमितिकरण के तहत 0 से 120 वर्ग मीटर तक निःशुल्क प्रावधान रखा है. नियमितिकरण नही होने से योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकतें है। नियमितिकरण नही होने से बिजली,पानी सड़क जैसे मूलभूत आवश्यकताओं का निर्धारित व्यवस्था नही हो पाती। अतः जिला प्रशासन ने नियमितिकरण के लिए अपील जारी किया। साथ ही उक्त नियमितिकरण प्रक्रिया को माॅनिटरिंग करने के लिए अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिलाओं को बड़ी राहत: अब जमीन-घर खरीद पर रजिस्ट्रेशन में 50% छूट लागू…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : प्रदेश में महिलाओं को संपत्ति...

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...