18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

दल्लीराजहरा में दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

HomeChhattisgarhBalodदल्लीराजहरा में दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का हुआ...

Date:

बालोद  : दल्लीराजहरा में दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, दिव्यांगजनों का बना प्रमाण पत्र, मिला सहायक उपकरण


बालोद, 09 फरवरी 2023
कलेक्टर शर्मा के मार्गदर्शन में आज समाज कल्याण विभाग द्वारा  नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 300 दिव्यांगजन उपस्थित हुए। जिसमें पात्रतानुसार दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान कर लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में बैटरी चलित ट्रायसायकल 02, सामान्य ट्रायसायकल – 08, बैसाखी – 04, व्हीलचेयर- 03, श्रवणयंत्र 02 एवं दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को 03 स्मार्टफोन वितरण किया गया। निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजनांतर्गत 04 दंपत्तियों को संयुक्त रूप से 03 लाख रूपये का चेक वितरण किया गया। दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण हेतु जिला मेडिकल बोर्ड के सदस्य उपस्थित रहे, जिसमें विभाग विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण कर कुल 19 दिव्यांगजनों का तत्काल दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया तथा 23 दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया गया । 
उक्त शिविर में सहायक उपकरण एवं यूडीआईडी हेतु कुल 25 आवेदन तथा बस पास हेतु 02 आवेदन प्राप्त हुआ।  शिविर में उपस्थित दिव्यांगजनों एवं उनके सहयोगियों हेतु भोजन की व्यवस्था किया गया। शिविर में नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष श्री शीबू नायर, गणमान्य नागरिक श्री पीयूष सोनी सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...