34.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

संविदा भर्ती : कलेक्ट्रेट में 14 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित…

HomeChhattisgarhसंविदा भर्ती : कलेक्ट्रेट में 14 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित...

Date:

18 जुलाई को दावा आपत्ति, 20 जुलाई को कौशल परीक्षा और 24 जुलाई को चयन सूची जारी होगी

सारंगढ़ :13 जुलाई 2023

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा निर्वाचन कार्यालय एवं विधानसभा क्षेत्रों के अनुविभागीय अधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) कार्यालय हेतु सहायक ग्रेड 3 (संविदा) के 5 पद और भृत्य के 4 पद (कलेक्टर दर पर) की भर्ती की जा रही है। आगामी नवंबर 2023 तक निर्वाचन कार्य  के लिए योग्य अभ्यर्थी 12 जुलाई से 14 जुलाई 2023 तक कार्यालय कलेक्टर सारंगढ़ में उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन डाक या कोरियर के माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सहायक ग्रेड 3 और भृत्य पद के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि की विस्तृत जानकारी कार्यालय कलेक्टर सारंगढ़, एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है और जनसंपर्क संचालनालय रायपुर के वेबसाइट डीपीआरसीजी डॉट जीओवी डॉट इन के जिले के समाचार सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अपलोड किया गया है। दावा आपत्ति 18 जुलाई 2023 को सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक कार्यालय कलेक्टर सारंगढ़ में  उपस्थित होकर दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...