29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

45वीं वाहिनी के जवानों द्वारा स्व० बद्रीनाथ बघेल अस्पताल में किया गया वृक्षारोपण…

HomeChhattisgarh45वीं वाहिनी के जवानों द्वारा स्व० बद्रीनाथ बघेल अस्पताल में किया गया...

Date:

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

नारायणपुर :-06 जुलाई 2023/ 45वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, वन विभाग नारायणपुर तथा स्व० बद्रीनाथ बघेल जिला अस्पताल, नारायणपुर के संयुक्त प्रयासों से 06. जुलाई को रोशन सिंह असवाल (द्वितीय कमान) व डॉ० विनोद भोयर (सिविल सर्जन) द्वारा जिला अस्पताल, नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में पौधे लगाकर वृक्षारोपण का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर अस्पताल के अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में सामरिक मुख्यालय में तैनात अधिनस्थ अधिकारियों सहित बल के 20 पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर रोशन सिंह असवाल (द्वितीय कमान) द्वारा अस्पताल के कर्मचारियों को मानव जीवन में पर्यावरण के महत्व को समझाते हुये पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिये प्रेरित किया, साथ ही अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा रोपित पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली गई ।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्व० बद्रीनाथ बघेल जिला अस्पताल, नारायणपुर में उपस्थित सभी कर्मचारियों तथा उपस्थित अन्य लोगो द्वारा 45वीं वाहिनी व वन विभाग, नारायणपुर द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की गई।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...